चीन क्या शंघाई में संक्रमण के आंकड़े छिपा रहा है? अगर शंघाई में संक्रमितों की संख्या देखें तो इसी बात की आशंका है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक शंघाई में 4 लाख से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, लेकिन इनमें से सिर्फ 17 लोगों की ही अब तक मौत हुई है। चीन इन आंकड़ों के जरिए दुनिया को यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कैसे उसकी कोशिशें महामारी के दौरान लोगों की जिंदगी बचाने में सफर रही है। हालांकि चीन के क्या ये आंकड़े पूरी तरह सही है?
