Shoaib Akhtar: अस्पताल में भर्ती हैं शोएब अख्तर, 11 साल बाद बताया क्यों वक्त से पहले लेना पड़ा था संन्यास

एक वीडियो संदेश में शोएब अख्तर ने अपने हेल्थ के बार में जानकारी देते हुए कहा कि मैं सर्जरी से बाहर हूं। 5-6 घंटे तक दोनों घुटनों की सर्जरी हुई। मैं मुश्किल में हूं। आपकी दुआओं की जरूरत है

अपडेटेड Aug 10, 2022 पर 12:04 PM
Story continues below Advertisement
शोएब ने वीडियो संदेश में कहा कि वह लंबे समय से घुटने की इस चोट से जूझ रहे थे

पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) घुटने में लगी चोट की वजह से इस समय अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने अस्पताल से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने फैंस से अपने लिए दुआ करने की अपील कर रहे हैं। 46 साल के शोएब अख्तर की ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में स्थित एक अस्पताल में सर्जरी हुई है और फिलहाल वह आराम कर रहे हैं।

विश्व क्रिकेट में 'रावलपिंडी एक्सप्रेस' के नाम से मशहूर शोएब अख्तर लंबे वक्त से अपने घटुनों से परेशान हैं। कई बार वह अपने घुटनों की सर्जरी करवा चुके हैं। अख्तर के घुटने की समस्या पिछले 11 साल से चल रही है। हाल ही में उनकी सर्जरी हुई है। अस्पताल से उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है।

ये भी पढ़ें- Bihar Government Formation LIVE: नीतीश कुमार आज 8वीं बार मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ, तेजस्वी यादव बनेंगे डिप्टी सीएम


पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज ने वीडियो में कहा, "मैं और 4 से 5 साल तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेल सकता था। लेकिन मुझे पता था कि अगर मैंने ऐसा किया तो मैं व्हीलचेयर पर आ जाऊंगा। यही कारण है कि मैंने वक्त से पहले क्रिकेट से संन्यास ले लिया।

शोएब ने कहा कि वह लंबे समय से घुटने की इस चोट से जूझ रहे थे। संन्यास के बाद भी उन्हें इस दर्द से काफी जूझना पड़ा। उन्होंने कहा कि मैं कम से कम 5 साल और खेल सकता था। हालांकि, मुझे पता था कि अगर मैंने ऐसा किया, तो मैं अब व्हीलचेयर पर होता। इसलिए मैंने क्रिकेट को अलविदा कह दिया।

वीडियो में शोएब अख्तर ने अपने हेल्थ के बार में कहा कि मैं सर्जरी से बाहर हूं। 5-6 घंटे तक दोनों घुटनों की सर्जरी हुई। मैं मुश्किल में हूं। आपकी दुआओं की जरूरत है। मुझे उम्मीद है कि यह मेरी आखिरी सर्जरी है। हालांकि, मुझे अभी भी दर्द हो रहा है। उन्होंने कहा कि रिटायरमेंट के 11 साल बाद भी मैं काफी तनाव में हूं।

शोएब अख्तर ने अपने करियर में पाकिस्तान के लिए 46 टेस्ट खेले हैं, जिसमें उन्होंने कुल 178 विकेट चटकाए। वहीं, 163 बनडे मैचों में 247 विकेट और 15 टी-20 क्रिकेट में 19 विकेट लिए हैं। उन्होंने 14 साल तक पाकिस्तान के लिए क्रिकेट खेला है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।