भारत और कनाडा के संबंधों के बीच चल रही टेंशन के बीच अब खालिस्तानी समर्थक हरदीप सिंह निज्जर को लेकर नया और चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। इस नए खुलासे के मुताबिक खालिस्तानी समर्थक हरदीप सिंह निज्जर कनाडाई सुरक्षा खुफिया सेवा (CSIS) के साथ लगातार कॉन्टैक्ट में था। यहां तक कि जून में निज्जर अपनी हत्या से छह पहले सीनियर ऑफिसर्स से मुलाकात की थी। यह दावा खुद निज्जर के बेटे ने किया है।
