सिंगापुर में भारतीय मूल (Indian origin police officer in Singapore) के एक पुलिस अफसर के दावों की जांच सिंगापुर पुलिस फोर्स (SPF) करेगी। सिंगापुर सरकार के लॉ एंड होम अफेयर्स मिनिस्टर के शणमुगम ने एसपीएफ को मामले की जांच करने को कहा है। भारतीय मूल के पुलिस अफसर ने मौत से पहले कई तरह के आरोप लगाए थे। उन्होंने यह भी कहा था कि वर्कप्लेस पर उन्हें नस्लीय भेदभाव का सामना करना पड़ा और उन्हें डराया जाता था। 36 साल के युवराजा गोपाल को 21 जुलाई को यिशुन हाउसिंग एस्टेट के एक अपार्टमेंट ब्लॉक में बेसुध पड़ा पाया गया था। उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
