South Korea: लड़ाकू विमानों ने गलती से अपने ही इलाकों पर गिरा दिए बम! 15 आम लोग घायल

South Korea news: साउथ कोरिया की वायु सेना और फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट ने बताया कि गुरुवार को पोचियोन में सैन्य अभ्यास के दौरान लड़ाकू विमानों से गिराए गए बमों के नागरिक जिले में गिरने से 15 लोग घायल हो गए, जिससे कई मकान और एक चर्च क्षतिग्रस्त हो गए। ग्योंगगी-डो बुक्बू अग्निशमन सेवा ने एक बयान में कहा कि 15 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो गंभीर रूप से घायल हैं

अपडेटेड Mar 06, 2025 पर 2:15 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
South Korea: लड़ाकू विमानों ने गलती से अपने ही इलाकों पर गरा दिए बम!

साउथ कोरिया के एक लड़ाकू विमान ने बृहस्पतिवार को लाइव ड्रिल के दौरान गलती से एक सिविल एरिया पर आठ बम गिरा दिए, जिससे 15 लोग घायल हो गए। दक्षिण कोरिया की न्यूज एजेंसी ने यह जानकारी दी। वायुसेना ने एक बयान में बताया कि KF-16 लड़ाकू विमान से “असामान्य रूप से” छोड़े गए MK-82 बम ‘फायरिंग रेंज’ के बाहर गिरे, जिससे आम लोगों को काफी नुकसान हुआ।

दक्षिण कोरिया की वायु सेना और फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट ने बताया कि गुरुवार को पोचियोन में सैन्य अभ्यास के दौरान लड़ाकू विमानों से गिराए गए बमों के नागरिक जिले में गिरने से 15 लोग घायल हो गए, जिससे कई मकान और एक चर्च क्षतिग्रस्त हो गए।

ग्योंगगी-डो बुक्बू फायरब्रिगेड सर्विस ने एक बयान में कहा कि 15 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो गंभीर रूप से घायल हैं।


न्यूज एजेंसी कहा कि एयर फोर्स दुर्घटना के कारणों की जांच करने और नुकसान का पता लगाने के लिए एक समिति बनाएगी। उसने कहा कि लड़ाकू विमान वायुसेना के साथ ज्वाइंट अभ्यास में भाग ले रहा था।

वायुसेना ने आम नागरिकों को हुए नुकसान के लिए माफी मांगी और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उसने कहा कि वह पीड़ितों को मुआवजा देगी और दूसरे जरूरी कदम उठाएगी।

वायु सेना के बयान में यह नहीं बताया गया कि दुर्घटना कहां हुई लेकिन दक्षिण कोरियाई मीडिया ने बताया कि यह दुर्घटना पोचियन शहर में हुई, जो उत्तर कोरिया की सीमा के करीब है।

‘योनहाप’ समाचार एजेंसी ने बताया कि पांच आम नागरिक और दो सैनिक घायल हुए हैं। उसने बताया कि घायलों में से दो की हालत गंभीर है लेकिन उनकी जान को कोई खतरा नहीं है। उसने यह भी कहा कि सात इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं।

जयशंकर की लंदन में हुई सुरक्षा चूक पर भड़का भारत, खालिस्तानियों ने विदेश मंत्री के सामने किया था हंगामा

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।