Canada: टोरंटो के स्वामीनारायण मंदिर में लिखे खालिस्तानी नारे, भारत ने कनाडाई अधिकारियों से की कार्रवाई की मांग

भारत ने इस घटना को घृणा अपराध करार देते हुए कनाडाई अधिकारियों से आरोपियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह किया है

अपडेटेड Sep 15, 2022 पर 11:17 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मंदिर की दीवार को भी कुछ को नुकसान भी पहुंचाया गया है

कनाडा के खालिस्तानी चरमपंथियों द्वारा टोरंटो में स्थित भगवान स्‍वामीनारायण मंदिर की दीवार पर भारत विरोधी बातें लिखने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, मंदिर की दीवारों पर भारत के विरोध में ना सिर्फ खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे। बल्कि मंदिर की दीवार को भी कुछ को नुकसान भी पहुंचाया गया है।

अराजक तत्‍वों द्वारा मंदिर की दीवार पर भारत विरोधी लाइनें लिखी गई हैं। इस मामले को लेकर भारत सरकार ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है। भारत ने इस घटना को घृणा अपराध करार देते हुए कनाडाई अधिकारियों से आरोपियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

हाालंकि, टोरंटो के बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर में यह घटना कब हुई, फिलहाल इस बारे में पता नहीं चल पाया है।


टोरंटो स्थित भारतीय उच्चायोग ने बुधवार को ट्वीट किया, “हम टोरंटो के बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर को भारत विरोधी भित्तिचित्रों से विरूपित किए जाने की घटना की कड़ी निंदा करते हैं। कनाडा के अधिकारियों से घटना की जांच करने और आरोपियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।”

वहीं, कनाडाई सांसद चंद्र आर्या ने ट्विटर पर कहा, “कनाडा के खालिस्तानी चरमपंथियों द्वारा टोरंटो के बीएपीएस श्री स्वामीनारायण मंदिर को विरूपित किए जाने की घटना की सभी को निंदा करनी चाहिए। यह सिर्फ एक अकेली घटना नहीं है। कनाडा के हिंदू मंदिरों को हाल के दिनों में इस तरह के कई घृणा अपराधों का सामना करना पड़ा है। इन घटनाओं को लेकर कनाडा के हिंदुओं की चिंताएं जायज हैं।”

ब्रैम्पटन दक्षिण की सांसद सोनिया सिद्धू ने भी इस घटना पर खेद प्रकट किया। उन्होंने ट्वीट किया, “टोरंटो में बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर को विरूपित किए जाने के कृत्य से मैं बहुत दुखी हूं। हम एक बहुसांस्कृतिक और बहु-आस्था वाले समुदाय में रहते हैं, जहां हर कोई सुरक्षित महसूस करने का हकदार है। घटना के जिम्मेदार लोगों की पहचान की जानी चाहिए, ताकि उन्हें उनके कृत्यों की सजा दी जा सके।”

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।