Elon Musk ने फिर बेचे टेस्ला के 1.05 अरब डॉलर के शेयर, जानिए क्यों उन्हें बेचना पड़ रहा अपनी कंपनी के शेयर?

मोदी सरकार डिजिटल एसेट्स को रेगुलेट करने के लिए एक क्रिप्टो बिल पेश करने वाली है

अपडेटेड Nov 24, 2021 पर 2:36 PM
Story continues below Advertisement
Elon Musk

दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क (Elon Musk) ने अपनी कंपनी टेस्ला (Tesla) के एक बार फिर 1.05 अरब डॉलर के शेयर बेच दिए हैं। समाचार एजेंसी रॉयर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने स्टॉक ऑप्शन के तहत कंपनी के करीब 21.5 लाख शेयर खरीदे और फिर करीब 934,091 शेयर बेच दिए, जिसकी वैल्यू 1.05 अरब डॉलर है।

इससे पहले एलन मस्क ने 6 नवंबर को ट्विटर पर अपने फॉलोअर्स से पूछा था क्या उन्हें अपनी में 10 पर्सेंट हिस्सेदारी बेच देनी चाहिए? अधिकतर फॉलोअर्स ने इसके समर्थन में वोट दिया था।

इसके बाद से अब तक एलन मस्क अपनी कंपनी के करीब 92 लाख शेयर बेच चुके हैं, जिनकी वैल्यू 9.9 अरब डॉलर है। पिछले मंगलवार को एलन मस्क ने टैक्स देनदारी चुकाने के लिए टेस्ला के 934,091 शेयर बेचे थे।


एलन मस्क क्यों बेच रहे हैं शेयर ?

दरअसल टेस्ला कंपनी ने साल 2012 में एलन मस्क को स्टॉक ऑप्शन दिया था। इसके तहत मस्क को सिर्फ 6.24 डॉलर प्रति शेयर की कीमत पर कंपनी के करीब 2.28 करोड़ शेयर खरीदने का विकल्प मिला था। मस्क के पास इस विकल्प को भुनाने के लिए 2022 तक का समय था।

हालांकि इस दौरान अमेरिका में एक कानून आया, जिसके तहत सभी शेयर की एक्सरसाइज प्राइस (खरीद प्राइस) और शेयर की वास्तविक मूल्य के बीच अंतर पर हुए कैपिटल गेन (लाभ) का 50 पर्सेंट टैक्स के रूप में देना होता है। एलन मस्क इसी स्टॉक ऑप्शन को अब भुनाकर कंपनी के शेयर खरीद रहे हैं। हालांकि 50 पर्सेंट की टैक्स देनदारी चुकाने के लिए उन्हें भारी संख्या में फिर शेयर बेचना भी पड़ रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।