Get App

तीसरा बच्चा पैदा करने पर यहां मिल रहा है 3.5 लाख कैश, इस स्कीम से बढ़ गई जन्म दर

पिछले कई वर्षों से जन्म दर में लगातार गिरावट का सामना कर रहे चीन में अब शिशु जन्म दर में एक सुखद बदलाव देखने को मिल रहा है। 2016 के बाद पहली बार 2024 में शिशु जन्म दर में 17 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 15, 2025 पर 7:50 PM
तीसरा बच्चा पैदा करने पर यहां मिल रहा है 3.5 लाख कैश, इस स्कीम से बढ़ गई जन्म दर
तीसरा बच्चा पैदा करने पर यहां मिल रहा है 3.5 लाख कैश

China News : एक ओर भारत में तेजी से बढ़ रही जनसंख्या पर रोक लगाने के लिए कोशिशें कर रहा है तो वहीं दूसरी तरह पड़ोसी मुल्क चीन अपनी जनसंख्या बढ़ाने पर जोर दे रहा है। चीन में अभी बुजुर्ग अधिक हो गए हैं और युवाओं की संख्या कम हो गई है। ऐसे में चीन ने थर्ड चाइल्ड पॉलिसी अपनाई है, ताकि उसकी जनसंख्या में बुजुर्ग और युवाओं को लेकर संतुलन की स्थिति में आ जाए। चीन थर्ड चाइल्ड पॉलिसी को बढ़ावा देने के लिए कई तरह की योजनाएं भी चला रहा है।

चीन में फिर बढ़ी जन्म दर

बता दें कि पिछले कई सालों से चीन में जन्म दर लगातार घर रहा था, वहीं पिछले साल चीन की शिशु जन्म दर में अब बढोत्तरी देखने को मिली है। चीन में शिशु जन्मदर में बढोत्तरी वहां की सरकार द्वारा चलाए गए कई योजनाओं के कारण मिली है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, चीन के तियानमेन शहर में अब आंगन में बच्चों की आवाजें सुनाई दे रही हैं, और इसका कारण स्थानीय सरकारों और प्रमुख कंपनियों की नकद योजनाएं हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि तीसरी संतान को जन्म देने के लिए चीन की एक बड़ी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी एक्सपेंग अपने कर्मचारियों को 30,000 यूआन (लगभग 3.53 लाख रुपये) का नकद इनाम दे रही है।

तीसरे बच्चे पर मिल रहा है इतना कैश

सब समाचार

+ और भी पढ़ें