Get App

तुर्की ने भारत से भेजे गए 56,877 टन गेहूं से लदे जहाज को वापस भेजा, कहा- 'अनाज में रूबेला वायरस है'

भारत के वाणिज्य और कृषि मंत्रालय ने गेहूं की खेप को रिजेक्ट करने से जुड़े सवालों का अब तक कोई जवाब नहीं दिया है। तुर्की का यह कदम ऐसे समय में आया है जब रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण गेहूं की सप्लाई दुनियाभर में प्रभावित हुई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 01, 2022 पर 5:24 PM
तुर्की ने भारत से भेजे गए 56,877 टन गेहूं से लदे जहाज को वापस भेजा, कहा- 'अनाज में रूबेला वायरस है'
29 मई को जो जहाज गेहूं की खेप लेकर तुर्की पहुंचा था उसे वापस लौटना पड़ा

तुर्की (Turkey) ने फाइटोसैनिटरी चिंताओं का हवाला देते हुए भारत की तरफ से भेजे गए गेहूं की खेप को लेने से इनकार कर दिया है। तुर्की के अधिकारियों ने गेंहू में फाइटोसैनिटरी की शिकायत करते हुए इस खेप को लेने से इनकार कर दिया। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, तुर्की के इस फैसले के बाद 29 मई को जो जहाज यह खेप लेकर तुर्की पहुंचा था, उसे वापस लौटना पड़ा।

फाइटोसैनिटरी यानी पेड़-पौधों से जुड़ी बीमारी होती है। S&P ग्लोबल कमोडिटी इनसाइट्स के हवाले से यह जानकारी दी गई है। एसएंडपी ग्लोबल कमोडिटी इनसाइट्स के एक अपडेट के अनुसार, एमवी इंस एकडेनिज (MV Ince Akdeniz) जहाज में 56,877 टन गेंह लोड करके भेजा गया था, जोकि अब वापस आ रहा है।

जहाज तुर्की के इस्केंडरुन पोर्ट से भारत के लिए वापस निकल चुका है और इसके जून के मध्य तक गुजरात के कांडला पोर्ट पर पहुंचने की उम्मीद है। गेंहू की इस बड़ी खेप के वापस आने से भारत के व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें