Get App

Turkey Earthquake: तुर्की और सीरिया में भूकंप से भारी तबाही, 100 से ज्यादा लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक

Turkey Earthquake: तुर्की में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता मापी गई है। बताया जा रहा है कि भूकंप स्थानीय समय के मुताबिक, सोमवार सुबह 4.17 बजे आया। इस भूकंप की वजह से कई इमारतें ढह गईं। तुर्की में कम से कम 76 लोगों की मौत हो चुकी है और 440 से अधिक घायल हो गए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 06, 2023 पर 12:49 PM
Turkey Earthquake: तुर्की और सीरिया में भूकंप से भारी तबाही, 100 से ज्यादा लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक
भूकंप के तेज झटके तुर्की के दक्षिण में सीरिया सीमा के पास महसूस किए गए

Turkey Earthquake: तुर्की में सोमवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। तुर्की के डिजास्टर एंड इमरजेंसी मैनेजमेंट अथॉरिटी (Turkey's Disaster and Emergency Management Authority – AFAD) के मुताबिक, दक्षिण शहर के पास भूकंप की तीव्रता 7.4 आंकी गई है। भूकंप के झटके तुर्की के गाजियांटेप के पास महसूस किए गए हैं। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (German Research Centre for Geosciences -GFZ) (जीएफजेड) के मुताबिक, सोमवार तड़के मध्य तुर्की में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किमी नीचे था। इसकी तीव्रता 7.9 आंकी गई है। कई इमारतें गिर गई हैं।

भूकंप के झटके काफी देर तक महसूस किए गए। इस दौरान कई मकान ढह गए। घरों की खिड़कियां टूट गईं। तुर्की समेत लेबनान, सीरिया, इजरायल और फिलिस्तीन में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के बाद तुर्की में आपातकाल की घोषणा की गई है। भूकंप ने सीरिया में भी भारी तबाही मचाई है। CNN के मुताबिक, तुर्की में कम से कम 76 लोगों की मौत हो चुकी है और 440 से अधिक घायल हैं। वहीं, पड़ोसी देश सीरिया में कम से कम 237 लोगों की मौत हो गई और 630 से अधिक घायल हो गए हैं।

7 किलोमीटर तक भूकंप के झटके

तुर्की की सरकारी न्यूज एजेंसी के मुताबकि, राष्ट्रपति रजब तयैब इरदुगान ने भूकंप से पीड़ित सभी लोगों के ठीक होने की दुआ मांगी है। उन्होंने कहा है कि देश की डिजास्टर एंड इमरजेंसी मैनेजमेंट अथॉरिटी (Turkey's Disaster and Emergency Management Authority – AFAD) और दूसरी यूनिट को अलर्ट में रख दिया गया है। AFAD के मुताबिक भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार सुबह 4.17 बजे महसूस किए गए हैं। इस भूकंप का केंद्र पजारिक जिला है। भूकंप के झटके 4.3 मील (सात किलोमीटर) तक महसूस किए गए हैं। नूर्दगी से 23 किलोमीटर पूर्व की ओर यह झटके महसूस किए गए। गाजियांटेप के अलावा दियारबाकिर और पड़ोसी देश सीरिया और लेबनान में भी झटके महसूस हुए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें