Twitter की सर्विसेज फिर दुनिया भर में हुईं ‘डाउन’, जानिए माइक्रोब्लॉगिंग साइट ने क्या कहा

ट्विटर की सेवाएं अचानक बाधित हो गईं। कई यूजर्स से ट्विटर का इस्तेमाल करने में समस्याएं आने की शिकायतें कीं। इस पर माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ने इश्यूज आने की पुष्टि की

अपडेटेड Aug 10, 2022 पर 8:38 AM
Story continues below Advertisement
यूजर्स को ट्विटर को एक्सेस करने का प्रयास करते समय सर्विस उपलब्ध नहीं होने को लेकर एक पॉपअप नोटिस (Pop Up Notice) दिख रहा था

Twitter hit by technical snags : ट्विटर की सेवाएं मंगलवार, 9 अगस्त को अचानक बाधित हो गईं। कई यूजर्स से ट्विटर का इस्तेमाल करने में समस्याएं आने की शिकायतें कीं। इस पर माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ने इश्यूज आने की पुष्टि की, हालांकि कहा कि इन्हें अब दूर कर लिया गया है।

MacRumors की एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रभावित यूजर्स को ट्विटर को एक्सेस करने का प्रयास करते समय सर्विस उपलब्ध नहीं होने को लेकर एक पॉपअप नोटिस (Pop Up Notice) दिख रहा था। डाउन डिटेक्टर वेबसाइट के मुताबिक, हजारों यूजर्स से सेवाएं बाधित होने की खबरें मिली थीं।

ट्विटर सपोर्ट अकाउंट ने क्या कहा


ट्विटर सपोर्ट अकाउंट (Twitter Support Account) ने ट्विटर के डाउन होने की समस्या को स्वीकार करते हुए लिखा, “कुछ के लिए ट्विटर लोड नहीं हो रहा है। हम आपको आपकी टाइमलाइन ASAP पर वापस लाने के लिए काम कर रहे हैं।”

भले ही ट्विटर कई मिनटों के बाद लोड हो गया, लेकिन कुछ मामलों में सेवाएं बार-बार बाधित होती रहीं, क्योंकि इमेज टूटी हुई दिखती रही और ट्वीट्स भी कई घंटे पुराने नजर आ रहे थे।

इंटरनल सिस्टम में किया था चेंज

समस्या के ठीक होने के लगभग आधे घंटे बाद, ट्विटर सपोर्ट ने बाद में एक ट्वीट पोस्ट किया, इसे ठीक कर दिया गया है। हमने इंटरनल सिस्टम में एक चेंज किया था जो योजना के अनुसार नहीं हुआ। इसीलिए इसे वापस ले लिया गया है। ट्विटर अब उम्मीद के मुताबिक लोड हो रहा है। माफी चाहते हैं।

एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले महीने भी ट्विटर करीब एक घंटे तक डाउन रहा। इससे पहले 17 फरवरी को यूजर्स को इसी तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा था। इस दौरान भी सोशल मीडिया पर ट्विटर को लेकर खूब मीम बनाए गए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।