Get App

जो बाइडेन ने रूबल का उड़ाया था मजाक, क्या अब पछता रहे होंगे?

रूबल ने पिछले कुछ दिनों में शानदार रिकवरी दिखाई है। यह न सिर्फ निचले स्तर से उबरने में कामयाब रहा है, बल्कि यह 79.7 के स्तर पर आ गया है। यूक्रेन पर रूस के हमले से पहले यह इस लेवल पर था

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 07, 2022 पर 2:37 PM
जो बाइडेन ने रूबल का उड़ाया था मजाक, क्या अब पछता रहे होंगे?
यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद एक डॉलर के मुकाबले रूबल गिरकर 121.5 के स्तर पर आ गया था। यह डॉलर के मुकाबले रूबल का सबसे लो लेवल है।

रूस ने 24 मार्च को यूक्रेन पर हमले शुरू (Russian Attacks on Ukraine) किए थे। जवाब में अमेरिका और यूरोपीय देशों ने रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए। इसका सीधा असर रूस की मुद्री रूबल (Ruble) पर पड़ा था। एक डॉलर के मुकाबले रूबल गिरकर 121.5 पर आ गया था। यह डॉलर (Dollar) के मुकाबले रूबल का सबसे लो लेवल है। इससे सबसे ज्यादा खुश अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन दिखे थे। उन्होंने रूबल का मजाक तक उड़ाया था।

अमेरिकी प्रेसिडेंट ने उड़ाया था मजाक

बाइडेन ने कहा था कि रूबल (Ruble) घटकर Rubble रह गया है। Rubble का मतलब हिन्दी में मलबा होता है। जैसे मकान का मलबा, पहाड़ का मलबा आदि। यानी ऐसी चीज जिसका कोई इस्तेमाल नहीं हो सकता। दरअसल, फरवरी के आखिर में रूबल गिरकर 1998 के रूसी वित्तीय संकट के स्तर तक चला गया था। शायद बाइडेन को ऐसा लगा होगा कि प्रतिबंध के चलते रूबल का जल्द उबरना नामुमकिन है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें