US Midterm Elections Updates: अमेरिका (US) में मध्यावधि चुनाव (Midterm Elections) 8 नवबंर को हो गए हैं। इस बार मुख्य राजनीतिक दलों Republicans और Democrats के बीच कांटे की टक्कर है। कांग्रेस में किसका पलड़ा भारी रहेगा, इस सवाल का जवाब जल्द मिल जाएगा। राष्ट्रपित जो बाइडेन पर डेमोक्रेट्स को जीत दिलाने की जिम्मेदारी है। उधर, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रिपब्लिकंस के पक्ष में धुआंधार कंपेन किया है।
इस चुनाव को क्यों मिडटर्म इलेक्शंस कहा जा रहा है?
सबसे पहले आपके लिए यह जान लेना जरूरी है कि यह इलेक्शन इंडिया में होने वाले मिडटर्म इलेक्शन के जैसा नहीं है। इंडिया में मध्यावधि चुनाव तब होते हैं, जब कोई सरकार पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के पहले सदन (लोकसभा) में बहुमत गंवा देती है। अमेरिका में हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव के लिए चुनाव हर दो साल पर होता है। जब यह चुनाव किसी राष्ट्रपति के कार्यकाल के मध्य में होता है, तो उसे मिडटर्म इलेक्शंस कहते हैं। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अभी अपना आधा कार्यकाल पूरा किया है।
अमेरिकी कांग्रेस का क्या मतलब है?
जिस तरह इंडिया में संसद है, उसकी तरह अमेरिका में कांग्रेस है। अमेरिका में ऐसे कानून बनाने की जिम्मेदारी संसद पर है, जो पूरे देश में लागू होते हैं। जिस तरह इंडिया में संसद के दो अंग-लोकसभा और राज्य सभा हैं, उसी तरह अमेरिका में कांग्रेस के दो अंग- हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव और सीनेट हैं।
सीनेट बहुत पावरफुल है। किसी कानून को बनाने और लागू करने के लिए सीनेट की मंजूरी जरूरी है। वह किसी प्रस्ताव को मंजूर या ब्लॉक कर सकता है। ब्लॉक करने की स्थिति में संबंधित कानून लागू नहीं हो सकता। अमेरिका में कुल 50 राज्य हैं। सीनेट में हर राज्य के दो प्रतिनिधि होते हैं। उनका कार्यकाल छह साल का होता है। सीनेट के एक-तिहाई सदस्यों का चुनाव हर दो साल पर होता है।
हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव के सदस्यों का कार्यकाल कितना है?
हाउस ऑफ रिप्रजेंटेविट का अमेरिका में वही दर्जा है, जो इंडिया में लोकसभा का है। इसमें अमेरिका के हर डिस्ट्रिक्ट के प्रतिनिधि शामिल होते हैं। हर सदस्य का कार्यकाल दो साल का होता है। किसी कानून के पारित होने के लिए हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव की मंजूरी जरूीर है।
अभी कांग्रेस में दोनों दलों की स्थिति कैसी है?
अभी कांग्रेस के दोनों सदनों में डेमोक्रेट्स का पलड़ा भारी है। पिछले करीब दो साल से ऐसी स्थिति है। लेकिन, उनके और रिपब्लिकंस के बीच अंतर बहुत ज्यादा नहीं है। इस वजह से इस चुनाव को बहुत अहम माना जा रहा है।