US Midterm Elections Updates: अमेरिका (US) में मध्यावधि चुनाव (Midterm Elections) 8 नवबंर को हो गए हैं। इस बार मुख्य राजनीतिक दलों Republicans और Democrats के बीच कांटे की टक्कर है। कांग्रेस में किसका पलड़ा भारी रहेगा, इस सवाल का जवाब जल्द मिल जाएगा। राष्ट्रपित जो बाइडेन पर डेमोक्रेट्स को जीत दिलाने की जिम्मेदारी है। उधर, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रिपब्लिकंस के पक्ष में धुआंधार कंपेन किया है।
