अमेरिकी राष्ट्रपति Joe Biden के एक वीडियो की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। ट्विटर पर यूजर्स उनकी उदारता की तारीफ कर रहे हैं। यह वीडियो कुछ दिन पहले का है। इसे खुद अमेरिकी राष्ट्रपति (US President Joe Biden) ने 14 अक्टूबर को ट्विटर पर शेयर किया है। इस वीडियो पर यूजर्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रिया जताई है।
बाइडेन लॉस एजिल्स के रेस्टॉरेंट Tacos 1986 के एक आउलेट गए थे। उनके साथ उनके सहयोगी भी थी। प्रेसिडेंट ने दो Quesadillas और छह tacos ऑर्डर किए। इनमें खुद के लिए किया गया चिकेन quesadillas का ऑर्डर शामिल था।
वीडियो में दिख रहा है कि अपना ऑर्डर पिक करते वक्त वह मुस्कुरा रहे हैं। उन्होंने ऑर्डर के प्राइस का चार गुना बिल चुकाया। हालांकि, रेस्टॉरेंट स्टाफ ने उन्हें बिल पर 'पब्लिक सर्विस डिस्काउंट' के रूप में 50 फीसदी का रिबेट ऑफर किया था। इसके बाद उनका फाइनल बिल 16.45 डॉलर था। लेकिन, बाइडेन ने डिस्काउंट लेने से इनकार कर दिया।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने रेस्टॉरेंट को 60 डॉलर कैश में चुकाया। इसमें टिप भी शामिल था। इस पर यूजर्स ने ट्विटर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दी हैं। कुछ ने बाइडेन की उदारता की तारीफ की है। कुछ ने अमेरिका में इकोनॉमिक क्राइसिस का जिक्र किया है। एक यूजर ने अपने ट्वीट में बाइडेन को सबसे ज्यादा इनक्लूसिव प्रेसिडेंट बताया है।
एक यूजर ने लिखा है कि जो अमेरिकी लोगों को इनफ्लेशन से हो रही दिक्कत को देखते हुए आपको कई लाख quesadillas का पेमेंट करना होगा। एक यूजर ने लिखा है कि जो बाइडेन और उनके फूड के बीच कोई नहीं आ सकता।
अमेरिका में इनफ्लेशन 4 दशक के सबसे हाई लेवल पर पहुंच गया है। इससे लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। अमेरिकी केंद्रीय बैंक और बाइडेन सरकार इसमें कमी लाने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं।