Get App

अमेरिकी राष्ट्रपति Joe Biden को रेस्तरां ने 50% डिस्काउंट ऑफर किया, प्रेसिडेंट ने बिल का चार गुना चुकाया

बाइडेन लॉस एजिल्स के रेस्टॉरेंट Tacos 1986 के एक आउलेट गए थे। उनके साथ उनके सहयोगी भी थी। प्रेसिडेंट ने दो Quesadillas और छह tacos ऑर्डर किए। इनमें खुद के लिए किया गया चिकेन quesadillas का ऑर्डर शामिल था

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 15, 2022 पर 1:30 PM
अमेरिकी राष्ट्रपति Joe Biden को रेस्तरां ने 50% डिस्काउंट ऑफर किया, प्रेसिडेंट ने बिल का चार गुना चुकाया
अमेरिकी राष्ट्रपति (US President Joe Biden) ने 14 अक्टूबर को खुद ट्विटर पर यह वीडियो शेयर किया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति Joe Biden के एक वीडियो की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। ट्विटर पर यूजर्स उनकी उदारता की तारीफ कर रहे हैं। यह वीडियो कुछ दिन पहले का है। इसे खुद अमेरिकी राष्ट्रपति (US President Joe Biden) ने 14 अक्टूबर को ट्विटर पर शेयर किया है। इस वीडियो पर यूजर्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रिया जताई है।

बाइडेन लॉस एजिल्स के रेस्टॉरेंट Tacos 1986 के एक आउलेट गए थे। उनके साथ उनके सहयोगी भी थी। प्रेसिडेंट ने दो Quesadillas और छह tacos ऑर्डर किए। इनमें खुद के लिए किया गया चिकेन quesadillas का ऑर्डर शामिल था।

वीडियो में दिख रहा है कि अपना ऑर्डर पिक करते वक्त वह मुस्कुरा रहे हैं। उन्होंने ऑर्डर के प्राइस का चार गुना बिल चुकाया। हालांकि, रेस्टॉरेंट स्टाफ ने उन्हें बिल पर 'पब्लिक सर्विस डिस्काउंट' के रूप में 50 फीसदी का रिबेट ऑफर किया था। इसके बाद उनका फाइनल बिल 16.45 डॉलर था। लेकिन, बाइडेन ने डिस्काउंट लेने से इनकार कर दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें