US Vice President JD Vance : अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस एक बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। मिशिगन में एक इवेंट के दौरान उन्होंने अपनी पत्नी उषा वेंस को लेकर ऐसा कमेंट कर दिया, जिसे कई लोगों ने 'असंवेदनशील' बताया है। उन्होंने अपनी पत्नी उषा वेंस के बारे में एक कमेंट की, जिसमें कहा कि जब "कैमरे ऑन होते हैं, तो उन्हें मुस्कुराना पड़ता है।" इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना हो रही है।
