Get App

दुनिया की तीसरा सबसे बड़ा डायमंड अफ्रीकी देश Botswana में मिला, इतने कैरेट का है यह नायाब हीरा

अफ्रीकी देश बोट्सवाना में दुनिया की तीसरा सबसे बड़ा हीरा मिला है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 17, 2021 पर 9:26 AM
दुनिया की तीसरा सबसे बड़ा डायमंड अफ्रीकी देश Botswana में मिला, इतने कैरेट का है यह नायाब हीरा

अफ्रीकी देश बोट्सवाना (Botswana) में दुनिया की तीसरा सबसे बड़ा हीरा (Diamond) मिला है। 1098 कैरेट के इस नायाब हीरे की खोज डायमंड माइनिंग का कारोबार करने वाली कंपनी देबस्वाना (Debswana) ने की है। कंपनी ने इसे अपनी तरह का दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा डायमंड बताया है।

Debswana कंपनी ने इस 1098 कैरेट के डायमंड को देश के राष्ट्रपति Mokgweetsi Masisi को राजधानी गैबोर्न (Gaborone) में दिखाया। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर लिनेट आर्मस्ट्रॉन्ग (Lynette Armstrong) ने बताया कि कंपनी के साथ-साथ देश के लिए इस हीरे की खोज उम्मीद की एक नई किरण है, क्योंकि देश अभी आर्थिक और सामाजिक मौर्चे पर संघर्ष कर रहा है।

FY22 के Q1 में नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 100% बढ़कर 1.85 लाख करोड़ रुपये पहुंचा, Advance Tax कलेक्शन 146% बढ़ा

लिनेट आर्मस्ट्रॉन्ग ने कहा कि यह नायाब हीरा कंपनी की अब तक की सबसे बड़ी खोज है, जिसने हीरा खनन के लिए बोट्सवाना की सरकार और ग्लोबल डायमंड कंपनी De Beers के साथ समझौता किया है। आपको बता दें कि अफ्रीका में Botswana डायमंड का सबसे बड़ा प्रोड्यूसर है।

आपको बता दें कि दुनिया का सबसे बड़ा डायमंड कुलिनन (Cullinan) वर्ष 1905 में दक्षिण अफ्रीका में मिला था। Cullinan 3106 कैरेट का था। जबकि, विश्व की दूसरा सबसे बड़ा हीरा वर्ष 2015 में नॉर्थ-इस्टर्न बोट्सवाना में ही मिला था। इसका नाम Lesedi La Rona था और यह 1109 कैरेट का था।  

बैंक से 20 लाख रुपये से अधिक निकालने पर TDS से बचने के लिए जमा करनी होगी ITR
 
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें