देश के 102 साल पुराने बैंक ने FD पर बढ़ाया ब्याज, दे रहा है 8.50% का इंटरेस्ट

FD Rates: तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक (Tamilnad Mercantile Bank) देश के सबसे पुराने बैंकों में से एक है। ये प्राइवेट सेक्टर बैंक 102 साल पुराना है और जिसकी पूरे भारत में 509 ब्रांच है। तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक के 12 लोकल ऑफिस है। बैंक ने हाल में 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है

अपडेटेड Feb 11, 2023 पर 11:53 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
देश के 102 साल पुराने Tamilnad Mercantile Bank ने एफडी पर बढ़ाया ब्याज।

FD Rates: तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक (Tamilnad Mercantile Bank) देश के सबसे पुराने बैंकों में से एक है। ये प्राइवेट सेक्टर बैंक 102 साल पुराना है और जिसकी पूरे भारत में 509 ब्रांच है। तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक के 12 लोकल ऑफिस है। बैंक ने हाल में 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक ये नई दरें कल 10 फरवरी 2023 से लागू हो गई है। बैंक ने कहा कि आरबीआई के बुधवार को रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ाकर 6.50 प्रतिशत करने के बाद ये फैसला लिया गया है।तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक के Fixed Deposit पर ग्राहकों को अधिकतम 8% और वरिष्ठ नागरिकों को 8.50% ब्याज ऑफर कर रहा है।

तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक की FD पर ब्याज दरें

7 दिन से 14 दिन: आम जनता के लिए - 5.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 5.25 प्रतिशत


15 दिन से 29 दिन: आम जनता के लिए - 5.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.25 प्रतिशत

30 दिन से 45 दिन: आम जनता के लिए – 5.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.25 प्रतिशत

46 दिन से 60 दिन: आम जनता के लिए - 5.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.25 प्रतिशत

61 दिन से 90 दिन: आम जनता के लिए – 5.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.25 प्रतिशत

91 दिन से 120 दिन: आम जनता के लिए – 5.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.25 प्रतिशत

121 दिन से 179 दिन: आम जनता के लिए - 6 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6 प्रतिशत

180 दिन से 270 दिन: आम जनता के लिए - 6 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6 प्रतिशत

270 दिन से 365 दिन: आम जनता के लिए - 6 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.00 प्रतिशत

399 दिन : आम जनता के लिए - 8 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 8.50 प्रतिशत

1 साल : आम जनता के लिए – 7.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.75 प्रतिशत

1 साल से अधिक 20 महीना 20 दिन तक: आम जनता के लिए - 7.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.50 प्रतिशत

20 महीने से अधिक लेकिन 2 साल से कम: आम जनता के लिए - 7.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.50 प्रतिशत

2 साल से अधिक लेकिन 3 साल से कम: सामान्य जनता के लिए – 6.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.50 प्रतिशत

3 साल से 10 साल: आम जनता के लिए - 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.00 प्रतिशत।

उतार-चढ़ाव के बीच सपाट बंद हुआ बाजार, मेटल, पावर स्टॉक्स में दिखी ज्यादा गिरावट

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।