7th Pay Commission DA Hike Update: 1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी की उम्मीद है। लेकिन क्या आज नवरात्रि के पहले दिन सरकार डीए में 4 फीसदी बढ़ोतरी का ऐलान करेगी? अगर ऐसा होता है तो डीए बढ़कर 54 फीसदी हो जाएगा। इस साल मार्च 2024 में सरकार ने महंगाई भत्ते में 4% की बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद DA बढ़कर 50% हो गया। है। सरकार इस बार DA को 3-4% और बढ़ा सकती है। सरकार हर हर छह महीने में डीए की समीक्षा करती है, उसके बाद डीए बढ़ाया जाता है। यह बढ़ोतरी मार्च और अक्टूबर में घोषित की जाती है लेकिन ये लागू जनवरी और जुलाई से लागू माना जाता है। ऐसी उम्मीद है कि सरकार नवरात्रि में डीए बढ़ाने का ऐलान कर सकती है।
7वां सैलरी आयोग के तहत अक्टूबर में डीए बढ़ने से इतनी बढ़ जाएगी सैलरी
महंगाई के दबाव को देखते हुए यह संभावित DA बढ़ोतरी एक बड़ी राहत हो सकती है। DA रिवीजन का फॉर्मूला ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के 12 महीने के औसत पर आधारित होता है। अगर 3% की बढ़ोतरी होती है तो जिन कर्मचारियों की बेसिक सैलरी ₹18,000 है, उन्हें मासिक DA ₹9,000 से बढ़कर ₹9,540 मिलेगा। अगर डीए में 4% की बढ़ोतरी होती है तो DA ₹9,720 तक पहुंच सकता है।
DA केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए सैलरी पैकेज का एक जरूरी हिस्सा है, जो सीधे महंगाई से जुड़ा होता है। महंगाई राहत (Dearness Relief) भी पेंशनर्स के लिए इसी आधार पर बढ़ाई जाती है। हालांकि, 8वें सैलरी आयोग को लेकर भी बातचीत चल रही है। सरकार का फोकस फिलहाल महंगाई नियंत्रण और DA बढ़ोतरी पर है, जिससे कर्मचारियों और पेंशनर्स को राहत मिले। इस साल की DA बढ़ोतरी की घोषणा अक्टूबर में होने की संभावना है, जिससे त्योहारों के मौसम में कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिलेगी।डीए बढ़ने से 1 करोड़ सरकारी केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स को फायदा होगा।