7th Pay Commission DA Hike: केंद्र सरकार जल्द ही 7वें वेतन आयोग के तहत सेंट्रल गवर्मेंट कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत (Dearness Relief) में बढ़ोतरी की घोषणा करने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सरकार डीए में बढ़ोतरी का ऐलान दशहरे तक कर सकती है। ताकि, दिवाली से पहले अक्टूबर की सैलरी में बढ़ा DA मिल सके। रिपोर्ट्स की मानें तो DA में 4 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान हो सकता है। हालांकि, अंतिम निर्णय सरकार की मंजूरी के अधीन है।
4 फीसदी बढ़ने से इतना बढ़ जाएगा महंगाई भत्ता
अगर सरकार डीए को 4 फीसदी बढ़ाने का फैसला करती है तो यह मौजूदा 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा। हालांकि, ऐसी संभावना है कि सरकार डीए में 3 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है, जिससे यह 45 फीसदी हो जाएगा। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2023 से लागू मानी जाएगी। इससे कर्मचारियों को जुलाई से सितंबर यानी 3 महीने का डीए एरियर मिलेगा। इस घोषणा से 47 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होने की संभावना है।
अक्टूबर में इतनी बढ़कर आएगी सैलरी
सरकार के 4 प्रतिशत डीए बढ़ने से कितनी बढ़ जाएगी सैलरी? ज्यादातर कर्मचारी यही कैलकुलेट करने में लगे हुए हैं। अगर किसी कर्मचारी की सैलरी 50,000 रुपये मंथली है और उसकी बेसिक सैलरी 15,000 रुपये है। उन्हें अभी डीए के तौर पर 6,300 रुपये मिलते हैं, जो मूल वेतन का 42 प्रतिशत है। अगर डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी होती है तो सैलरी में डीए बढ़कर 6,900 रुपये मंथली हो जाएगा। यानी, सैलरी में 600 रुपये अधिक की बढ़ोतरी हो जाएगी। अगर किसी का वेतन 50,000 रुपये मंथली है और उसकी बेसिक सैलरी 15,000 रुपये है तो सैलरी में 600 रुपये मंथली बढ़ जाएंगे।
1 जुलाई से लागू मानी जाएगी बढ़ोतरी
ये बढ़ा हुआ डीए 1 जुलाई से मिलेगा। यानी, अगर आपकी सैलरी में 600 मंथली की बढ़ोतरी होती है तो सैलरी में 3 महीने का डीए एरियर यानी जुलाई से सितंबर तक का रूका हुआ डीए भी मिलेगा। यानी सैलरी में अक्टूबर का डीए भी मिला दें तो 2,400 रुपये अक्टूबर की सैलरी में आएंगे। दिवाली से पहले कर्मचारियों को डीए का फायदा मिल सकता है।