Get App

7th Pay Commission: दशहरे तक सरकार बढ़ाएगी महंगाई भत्ता, अक्टूबर के वेतन में DA के साथ मिलेगा 3 महीने का एरियर

7th Pay Commission DA Hike: केंद्र सरकार जल्द ही 7वें वेतन आयोग के तहत सेंट्रल गवर्मेंट कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत (Dearness Relief) में बढ़ोतरी की घोषणा करने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सरकार डीए में बढ़ोतरी का ऐलान दशहरे तक कर सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 13, 2023 पर 7:11 PM
7th Pay Commission: दशहरे तक सरकार बढ़ाएगी महंगाई भत्ता, अक्टूबर के वेतन में DA के साथ मिलेगा 3 महीने का एरियर
7th Pay Commission: सरकार डीए में बढ़ोतरी का ऐलान दशहरे तक कर सकती है।

7th Pay Commission DA Hike: केंद्र सरकार जल्द ही 7वें वेतन आयोग के तहत सेंट्रल गवर्मेंट कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत (Dearness Relief) में बढ़ोतरी की घोषणा करने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सरकार डीए में बढ़ोतरी का ऐलान दशहरे तक कर सकती है। ताकि, दिवाली से पहले अक्टूबर की सैलरी में बढ़ा DA मिल सके। रिपोर्ट्स की मानें तो DA में 4 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान हो सकता है। हालांकि, अंतिम निर्णय सरकार की मंजूरी के अधीन है।

4 फीसदी बढ़ने से इतना बढ़ जाएगा महंगाई भत्ता

अगर सरकार डीए को 4 फीसदी बढ़ाने का फैसला करती है तो यह मौजूदा 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा। हालांकि, ऐसी संभावना है कि सरकार डीए में 3 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है, जिससे यह 45 फीसदी हो जाएगा। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2023 से लागू मानी जाएगी। इससे कर्मचारियों को जुलाई से सितंबर यानी 3 महीने का डीए एरियर मिलेगा। इस घोषणा से 47 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होने की संभावना है।

अक्टूबर में इतनी बढ़कर आएगी सैलरी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें