Get App

8th Pay Commission: 69 लाख पेंशनर्स को नहीं मिलेगा 8वें वेतन आयोग का लाभ? जानिए क्यों उठा ये सवाल

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की ToR जारी होने के बाद 69 लाख पेंशनर्स के बाहर होने का सवाल उठ गया है। AIDEF ने इसे गलत बताते हुए वित्त मंत्रालय को पत्र लिखा है। जानिए क्या है पूरा मामला।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Nov 11, 2025 पर 5:57 PM
8th Pay Commission: 69 लाख पेंशनर्स को नहीं मिलेगा 8वें वेतन आयोग का लाभ? जानिए क्यों उठा ये सवाल
सरकार ने 3 नवंबर 2025 को जो ToR जारी किया है, उसमें ‘pensioners’ या ‘family pensioners’ शब्द सीधे तौर पर नहीं लिखा गया।

8th Pay Commission: सरकार ने हाल ही में 8th सेंट्रल पे कमीशन (8th CPC) की Terms of Reference (ToR) जारी की है। इसके बाद All India Defence Employees Federation (AIDEF) ने आपत्ति जताई है। AIDEF का कहना है कि 69 लाख केंद्रीय सरकारी पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स को 8th CPC के दायरे से बाहर रखा गया है।

Financial Express की रिपोर्ट के मुताबिक, AIDEF ने वित्त मंत्रालय को लिखा- 'यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिन पेंशनर्स ने 30 साल से ज्यादा देश की सेवा की, उन्हें 8th CPC की सीमा में शामिल ही नहीं किया गया। पेंशन संशोधन उनका अधिकार है, और उनके साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए।'

ToR में पेंशनर्स का जिक्र क्यों नहीं दिख रहा?

सरकार ने 3 नवंबर 2025 को जो ToR जारी किया है, उसमें ‘pensioners’ या ‘family pensioners’ शब्द सीधे तौर पर नहीं लिखा गया। लेकिन इसमें यह जरूर कहा गया है कि कमीशन वेतन, भत्तों और कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाओं की समीक्षा करेगा। इन्हीं सुविधाओं में रिटायरमेंट बेनेफिट्स यानी पेंशन और ग्रेच्युटी भी शामिल हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें