8th Pay Commission: आज होगा सरकारी कर्मचारियों की सैलरी को लेकर फैसला? इन मुद्दों पर होगी चर्चा

8th Pay Commission: केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर है। आज सोमवार 13 अप्रैल को 8वें वेतन आयोग की बैठक होनी है। बैठक में कर्मचारियों की सैलरी, फिटमेंट फैक्टर, भत्तों को लेकर चर्चा होगी

अपडेटेड Apr 13, 2026 पर 6:50 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
8th Pay Commission: केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर है।

8th Pay Commission: केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर है। आज सोमवार 13 अप्रैल को 8वें वेतन आयोग की बैठक होनी है। बैठक में कर्मचारियों की सैलरी, फिटमेंट फैक्टर, भत्तों को लेकर चर्चा होगी। ऐसा हो सकता है कि आयोग इस पर फैसला ले। 8वें वेतन आयोग को कर्मचारियों की सैलरी को लेकर 18 महीनें में अपनी सिफारिशें देनी है। सरकार भी इन्हीं सिफारिशों के आधार पर सैलरी बढ़ाने को लेकर फैसला लेगी।

आज होगी बैठक

आज 13 अप्रैल 2026 को नेशनल काउंसिल ऑफ ज्वाइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (NC-JCM) की ड्राफ्टिंग कमेटी की अहम बैठक होने जा रही है, जिसमें सैलरी बढ़ोतरी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। यह बैठक सुबह 11 बजे नई दिल्ली के जेपी चौबे मेमोरियल लाइब्रेरी AIRF ऑफिस में आयोजित होगी। इसमें कर्मचारियों और पेंशनर्स के अलग-अलग संगठनों के तैयार किए गए कॉमन मेमोरेंडम को अंतिम रूप दिया जाएगा। इस मेमोरेंडम में पे स्केल, सालाना इंक्रीमेंट, भत्ते और अन्य सुविधाओं से जुड़े प्रस्ताव शामिल होंगे।


क्या 1 जनवरी 2026 से लागू माना जाएगा 8वां वेतन आयोग?

यह बैठक 12 मार्च को हुई पिछली बैठक का अगला चरण है, जिसमें इन सभी मुद्दों पर शुरुआती चर्चा की गई थी। अब इन्हें अंतिम रूप देकर वेतन आयोग के सामने रखा जाएगा। फिलहाल सरकार ने 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी बढ़ोतरी की तारीख का ऐलान नहीं किया है। हालांकि कर्मचारी संगठनों की मांग है कि बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से लागू मानी जाए और उसी आधार पर एरियर दिया जाए।

आज की बैठक है अहम

सरकार की ओर से यह भी संकेत दिए गए हैं कि 8वें वेतन आयोग को समय रहते गठित किया गया है, ताकि सभी सिफारिशों को ठीक से तैयार किया जा सके और लागू करने में कोई जल्दबाजी न हो। कुल मिलाकर आज 13 अप्रैल की यह बैठक बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि इससे यह साफ हो सकता है कि कर्मचारियों की सैलरी में कितनी बढ़ोतरी हो सकती है।

8th Pay Commission: क्या 13 अप्रैल को होगा फिटमेंट फैक्टर पर फैसला? सैलरी, भत्तों पर होगी 8वें वेतन आयोग की बैठक

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।