8th Pay Commission: केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों के लिए 8वां केंद्रीय वेतन आयोग (CPC) लागू होने वाला है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 16 जनवरी 2025 को 8वें वेतन आयोग को मंजूरी दी। इससे केंद्र सरकार के कर्मचारियों के वेतन के साथ-साथ पेंशनर्स की पेंशन में भी बदलाव होना तय है। केंद्र सरकार के लगभग 50 लाख कर्मचारियों और करीब 65 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा। हालांकि पे पैनल को अपनी रिपोर्ट पेश करने और उसके बाद उसे मंजूरी मिलने में एक साल लग सकता है।
