आज के बढ़ते इस मंहगाई में बजट संभालना मुश्किल होता जा रहा है। मकान का किराया, राशन, बिजली, ट्रांसपोर्ट और पारिवारिक खर्च लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में महीने के अंत में आते-आते हाथ में एक भी रुपये नहीं बचते हैं। इसलिए अगर हम अपनी रोजाना की आदतों में थोड़ी समझदारी दिखाएं, तो आसानी से खर्च कम किए जा सकते हैं और अच्छी बचत भी की जा सकती है। बस जरूरत इस बात की है कि हम अपने पैसों को सही जगह और सही तरीके से इस्तेमाल करें।
आइए जानते हैं 4 ऐसे आसान तरीके, जिनकी मदद से आप अपने मासिक खर्च को बेहतर तरीके से कंट्रोल कर सकते हैं और बचत बढ़ा सकते हैं।
खर्च का हिसाब रखें, तभी बनेगा संतुलित बजट
पैसे बचाने का पहला सबसे जरूरी तरीका यह है कि आप पहले ये जान ले की आपका पैसा कहां जा रहा है। क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि हम छोटी-छोटी खरीदारियों पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं, जो बाद में मिलकर बड़ी रकम बन जाती है। इसलिए रोजाना का खर्च डायरी या मोबाइल ऐप में नोट करें। फिर उन्हें महीने के अंत में देखें, जिससे आपको साफ हो जाएगा की आपके पैसे फिजूल खर्च कहां हो रहे हैं। इसके अलावा, एक तय बजट बनाकर उसी के अंदर खर्च करने की आदत डालें। इन आदतों से आप बेवजह खर्च रोक सकते हैं और पैसे बचा भी सकते हैं।
गैर-जरूरी सब्सक्रिप्शन करें बंद
आज के इस डिजिटल दुनिया में लोग ज्यादातर कई तरह के OTT प्लेटफॉर्म्स, ऐप, जिम या मैगजीन के सब्सक्रिप्शन लिए घुमते हैं। जिनका इस्तेमाल वास्तव में बहुत कम होता है। हर महीने आपके अकाउंट से कटने वाला यह पैसा आपके लिए एक अच्छी सेविंग बन सकता है। इसलिए अभी फर्जी के सब्क्रिप्शन को तुरंत कैंसिल करें और जरूरत हो तो परिवार के साथ साझा प्लान लें या सस्ता विकल्प चुनें
घर का खाना और कम बिजली बिल
बाहर खाना खाना या बार-बार ऑनलाइन ऑर्डर करना आजकल काफी आम हो गया है, लेकिन यह धीरे-धीरे आपकी जेब पर भारी पड़ने लगता है। अगर आप हफ्ते में कई बार बाहर खाने की बजाय घर पर खाना बनाना शुरू करें, तो महीने के खर्च में आपको साफ फर्क नजर आएगा। इसके लिए पहले से मील प्लान बनाना बहुत मददगार हो सकता है। कोशिश करें कि राशन थोक में और सोच-समझकर खरीदें, ताकि अनावश्यक खर्च न हो। साथ ही, बचे हुए खाने का सही इस्तेमाल करें, जिससे खाना भी बर्बाद न हो और पैसा भी बचे।
इसके अलावा, बिजली और पानी की बचत पर भी ध्यान देना जरूरी है। जब जरूरत न हो तो लाइट और पंखे बंद रखें, पुराने बल्ब की जगह एलईडी बल्ब का इस्तेमाल करें और दिन में ज्यादा से ज्यादा प्राकृतिक रोशनी का उपयोग करें। ये छोटे-छोटे बदलाव आपके बिजली बिल को काफी हद तक कम कर सकते हैं।
सार्वजनिक परिवहन और स्मार्ट यात्रा
पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतें आज के समय में मासिक बजट पर बड़ा असर डालती हैं। ऐसे में थोड़ी समझदारी अपनाकर इस खर्च को काफी हद तक कम किया जा सकता है। अगर संभव हो तो आसपास के छोटे-मोटे काम पैदल या साइकिल से करें। ऑफिस आने-जाने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें या फिर सहकर्मियों के साथ कारपूलिंग का विकल्प चुनें। इससे न सिर्फ ईंधन का खर्च कम होगा, बल्कि सड़क पर ट्रैफिक और प्रदूषण में भी कमी आएगी।
इसके साथ ही अपनी गाड़ी की नियमित सर्विस कराना न भूलें। टायर में सही हवा का दबाव बनाए रखें, क्योंकि इससे गाड़ी का माइलेज बेहतर रहता है और पेट्रोल-डीजल की बचत भी होती है।