Credit Cards

Aadhar: अपने एरिया के पास का आधार सेंटर कैसे ढूंढे, यहां जानें स्टेप बाय स्टेप तरीका

Aadhar Card: आधार कार्डधारकों के लिए मुफ्त ऑनलाइन अपडेट की सर्विस 14 दिसंबर 2024 तक थी, जिसे आगे बढ़ा दिया गया है। UIDAI ने मुफ्त में आधार में अपडेट 14 जून 2024 तक करा सकते हैं। मुफ्त में आधार में जानकारी अपडेट सिर्फ ऑनलाइन ही कर सकते हैं

अपडेटेड Dec 14, 2024 पर 4:57 PM
Story continues below Advertisement
Aadhar Card: आधार कार्डधारकों के लिए मुफ्त ऑनलाइन अपडेट की सर्विस 14 दिसंबर 2024 तक थी, जिसे आगे बढ़ा दिया गया है।

Aadhar Card: आधार कार्डधारकों के लिए मुफ्त ऑनलाइन अपडेट की सर्विस 14 दिसंबर 2024 तक थी, जिसे आगे बढ़ा दिया गया है। UIDAI ने मुफ्त में आधार में अपडेट 14 जून 2024 तक करा सकते हैं। मुफ्त में आधार में जानकारी अपडेट सिर्फ ऑनलाइन ही कर सकते हैं। कई जानकारी ऐसी है जिसे अपडेट कराने के लिए आधार सेंटर जाना ही पड़ेगा और इसके लिए चार्ज देना होगा। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार कार्डधारकों को हर 10 साल में अपनी जानकारी को अपडेट करने की सलाह दी है।

कौन सी जानकारी केवल ऑफलाइन अपडेट की जा सकती है?

UIDAI के अनुसार आधार कार्डधारक MyAadhaar पोर्टल के माध्यम से केवल अपना पता अपडेट कर सकते हैं। अन्य जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर या बायोमेट्रिक्स (फिंगरप्रिंट, आइरिस स्कैन, और फोटो) अपडेट कराने के लिए नजदीकी आधार केंद्र जाना होगा।


नजदीकी आधार सेंटर कैसे ढूंढे?

UIDAI ने आधार केंद्रों को ढूंढने के लिए भुवन आधार पोर्टल की सुविधा प्रदान की है। इसके जरिए आप तीन तरीकों से अपना नजदीकी केंद्र ढूंढ सकते है। अपने स्थान से 1 या 2 किलोमीटर के दायरे में कोई आधार केंद्र खोजने के लिए अपने पिन कोड दर्ज करके आधार केंद्र का पता लगाएं। राज्य, जिला, उप-जिला और केंद्र का प्रकार चुनकर अपने क्षेत्र का आधार केंद्र खोजें।

सभी आधार केंद्रों पर नहीं मिलती सभी सर्विस

सभी आधार केंद्रों पर सभी सर्विस उपलब्ध नहीं हो सकतीं। UIDAI ने आधार केंद्रों को उनकी सर्विस के आधार पर अलग-अलग केटेगरी में डाला है।

कुछ केंद्र 18 साल से ऊपर के लोगों के लिए नामांकन और जानकारी अपडेट दोनों की सुविधा देते हैं।

कुछ केंद्र केवल 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए नामांकन करते हैं और जानकारी अपडेट की सुविधा देते हैं।

अन्य केंद्र केवल डेमोग्राफिक जानकारी (जैसे पता, मोबाइल नंबर) अपडेट करने की सुविधा देते हैं।

कुछ केंद्र विशेष रूप से बच्चों के नामांकन या केवल मोबाइल नंबर अपडेट जैसी सर्विस के लिए होते हैं।

आधार कार्डधारकों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी जरूरतों के अनुसार नजदीकी केंद्र चुनने के लिए भुवन आधार पोर्टल का इस्तेमाल करें।

आधार से संबंधित जानकारी अपडेट कराने के चार्ज

बायोमेट्रिक जानकारी (फिंगरप्रिंट, आइरिस, और फोटो) को अपडेट करना मुफ्त है।

पहली बार आधार नामांकन के लिए ₹100 शुल्क लिया जाएगा।

नाम, लिंग, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, या ईमेल पते में बदलाव मुफ्त में किया जा सकता है। इसके लिए ₹50 शुल्क है।

पहचान और पते के डॉक्यूमेंट अपडेट कराने के लिए ₹50 का शुल्क लगेगा।

SBI ने अपने करोड़ों ग्राहकों को दी राहत! नहीं बढ़ाया MCLR, जानें ग्राहकों पर पड़ेगा कैसे असर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।