Airtel Payments Bank Vs Paytm Payments Bank: जानें कौनसा पेमेंट बैंक सेविंग अकाउंट पर देता है ज्यादा ब्याज

एयरटेल पेमेंट बैंक और पेटीएम पेमेंट बैंक उनमें से दो बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंच बना पाए हैं

अपडेटेड Feb 25, 2022 पर 7:49 PM
Airtel Payments Bank Vs Paytm Payments Bank: जानें कौनसा पेमेंट बैंक सेविंग अकाउंट पर देता है ज्यादा ब्याज

भारत में वर्तमान में 6 पेमेंट बैंक हैं। एयरटेल पेमेंट बैंक और पेटीएम पेमेंट बैंक उनमें से दो बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंच बना पाए हैं। एयरटेल पेमेंट्स बैंक और पेटीएम पेमेंट्स बैंक इस गिनती में शामिल हैं। पेमेंट बैंक खाते का उपयोग आमतौर पर दैनिक बिल पेमेंट के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि ये आपके जमा पर ब्याज भी देते हैं। जानें डिटेल्स..

एयरटेल पेमेंट्स बैंक की ब्याज दरें (Airtel Payments Bank Interest Rates)

एयरटेल पेमेंट्स बैंक बचत खाते में 1 लाख रुपये से अधिक के जमा में 6% वार्षिक ब्याज दर का पेमेंट करता है, जबकि 1 लाख रुपये से कम के जमा पर 2.5 वार्षिक ब्याज दर दे रहा है।


एयरटेल पेमेंट्स बैंक के फायदे

एयरटेल पेमेंट्स बैंक डिजिटल बचत खाता पेपरलैस अकाउंट है। इसे आधार आधारित ई-केवाईसी का उपयोग करके खोला जा सकता है। इसके लिए किसी भी दस्तावेज की जरूरत नहीं है, केवल ग्राहक के आधार नंबर की जरूरत है। ग्राहक कुछ ही मिनटों में एयरटेल थैंक्स ऐप का उपयोग करके वीडियो कॉल के साथ एयरटेल पेमेंट्स बैंक खाता डिजिटल रूप से खोल सकता है।

 

पेटीएम पेमेंट्स बैंक की ब्याज दरें (Paytm Payments Bank Interest Rates)

डिजिटल सेविंग अकाउंट पर पेटीएम पेमेंट्स बैंक हर महीने 2.5% प्रति वर्ष के आधार पर ब्याज देता है। पेटीएम पेमेंट्स बैंक इंडसइंड बैंक के साथ पार्टनरशिप में FD भी ऑफर करता है। पेटीएम पेमेंट बैंक एफडी अकाउंट पर 5.5% तक ब्याज मिल सकता है।

फायदे

लाभ पेटीएम पेमेंट्स बैंक के पास एक डिजिटल बचत खाता है जिसमें कोई खाता खोलने का पैसा नहीं लगता है और कोई न्यूनतम राशि जैसा नियम नहीं है। निवेशक को केवल 2 लाख रुपये तक रखने की जरूरत है। 2 लाख जमा पर आपको बिना अकाउंट शुल्क, जोखिम मुक्त जमा, वीजा डेबिट कार्ड जैसे लाभों का लाभ उठा सकते हैं। डिजिटल सेविंग अकाउंट से ग्राहकों को रीयल-टाइम अपडेटेड पासबुक मिलती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।