Chris Martin At Mahakumbh 2025 : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भव्य और दिव्य महाकुंभ जारी है। इस भव्य और दिव्य कुंभ में हिस्सा लेने के लिए देश और दुनिया से तमाम लोग पहुंच रहे हैं। महाकुंभ पहुंचने वाले श्रद्धालुओं में आम से लेकर खास तक सब शामिल हैं। इसी कड़ी में सोमवार को महाकुंभ में कोल्डप्ले के प्रमुख गायक क्रिस मार्टिन पहुंचे हैं। बता दें कि बीते रविवार को कोल्ड प्ले का कॉन्सर्ट गुजरात के अहमदाबाद में था वहीं सोमवार को वो प्रयागराज, महाकुंभ में हिस्सा लेने पहुंचे हैं।
बता दें कि ब्रिटिश रॉक बैंड कोल्डप्ले के को-फाउंडर और सिंगर क्रिस मार्टिन प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले में पहुंचे सोमवार को अचानक से पहुंच गए। इस दौरान उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड और अमेरिकी एक्ट्रेस डकोटा जॉनसन भी नजर आईं। वहीं प्रयागराज में अचानक क्रिस मार्टिन को देखकर लोगों को अपनी आंखों में यकीन नहीं हो पाया। लोगों उनकी गाड़ी के बाहर से ही उनके साथ सेल्फी लेते भी नजर आए। इस दौरान उनकी एक झलक पाने के लिए भीड़ भी जुट गई। बीते शनिवार और रविवार यानी 25 और 26 जनवरी को कोल्डप्ले का कॉन्सर्ट गुजरात के अहमदाबाद में था और सोमवार शाम में क्रिस मार्टिन प्रयागराज महाकुंभ में नजर आए।