Get App

Angel One की इन 15 स्टॉक्स में 11-69% रिटर्न के लिए है दांव लगाने की सलाह, आइए इन पर डालते हैं एक नजर

HCL Technologies में एंजेल वन ने Buy रेटिंग देते हुए इसके लिए 1,363 रुपये का टार्गेट दिया है। ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि इस स्टॉक से वर्तमान लेवल से 11 फीसदी तक की तेजी देखने को मिल सकती है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 23, 2021 पर 12:44 PM
Angel One की इन 15 स्टॉक्स में 11-69% रिटर्न के लिए है दांव लगाने की सलाह, आइए इन पर डालते हैं एक नजर
Suprajit Engineering को एंजेल वन ने Buy रेटिंग देते हुए इसके लिए 520 रुपये का टार्गेट दिया है। ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि इस स्टॉक से वर्तमान लेवल से 26 फीसदी तक की तेजी देखने को मिल सकती है।

वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में मजबूती देखने को मिल रही है। निफ्टी 17 हजार के पार निकल गया है। INFOSYS, HDFC और BAJAJ FINANCE से बाजार को तगड़ा सपोर्ट मिल रहा है। आज निफ्टी बैंक और मिडकैप में भी जोरदार एक्शन नजर आया है। इस बीच मेटल शेयरों में अच्छी रौनक देखने को मिल रही है। निफ्टी मेटल इंडेक्स में लगातार तीसरे दिन उछाल देखने को मिल रहा है। NALCO, VEDANTA और HINDALCO एक हफ्ते में 5 परसेंट तक भागे है। वही आईटी शेयरों की बात करें तो IT शेयरों में धमाकेदार तेजी देखने को मिल रही है। INFOSYS और TECH MAHINRA ऑल टाईम हाई पर है। मिडकैप IT शेयरों में भी अच्छी रौनक है। इस महीने निफ्टी IT इ्ंडेक्स ने 7 परसेंट की जोरदार रैली दिखाई है। ऐसे में एंजेल वन ने अपनी एक हालिया रिपोर्ट में ऐसे 15 चुनिंदा स्टॉक सुझाए है जिनमें 11-69% तक का रिटर्न मिल सकता है।आइए डालते है इनपर एक नजर।

Ashok Leyland | अशोक लैलेंड को Buy रेटिंग देते हुए एंजेल वन ने इसके लिए 175 रुपये का टार्गेट दिया है। ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि इस स्टॉक से वर्तमान लेवल से 41 फीसदी तक की तेजी देखने को मिल सकती है। एंजेल वन का कहना है कि सीवी सेगमेंट में ग्रोथ रिवाइवल का फायदा कंपनी को मिलेगा। इसके अलावा स्पैकेज पॉलिसी से भी कंपनी को सपोर्ट मिलेगा।

Carborundum Universal | Carborundum Universal को भी एंजेल वन ने Buy रेटिंग देते हुए इसके लिए 1100 रुपये का टार्गेट दिया है। ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि इस स्टॉक से वर्तमान लेवल से 18 फीसदी तक की तेजी देखने को मिल सकती है। कंपनी को auto, auto components, इंजीनियरिंग, बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर एंड पावर सेक्टर से आ रही मांग का फायदा मिलेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें