School Holiday List April 2025: अप्रैल 2025 में छात्रों और पेरेंट्स के लिए छुट्टियों की भरमार है। अप्रैल में नया अकाडमिक सेशन शुरू हो गया है। अप्रैल में स्कूल 6 दिन सिर्फ छुट्टियों के कारण बंद रहेंगे। इसमें वीकेंड की छुट्टी शामिल नहीं है। अप्रैल में कई धार्मिक और सांस्कृतिक त्योहारों के कारण स्कूल बंद रहेंगे। हिन्दू, जैन और ईसाई धर्म से जुड़े प्रमुख त्योहार राम नवमी, महावीर जयंती और गुड फ्राइडे अप्रैल महीने मनाए जाएंगे, इस कारण स्कूलों में छुट्टी रहेगी। हालांकि, यह ध्यान देना जरूरी है कि हर राज्य का शैक्षणिक बोर्ड अपनी छुट्टियों की लिस्ट अलग से तय करता है। इसलिए अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने राज्य या स्कूल की आधिकारिक छुट्टी की लिस्ट जरूर चेक कर लें।
