Delhi Bank Holiday: BRICS समिट के दिन 11 सितंबर को दिल्ली में बैंक खुलेंगे या बंद रहेंगे? जानिए RBI का आदेश

Delhi Bank Holiday September 11: दिल्ली के भारत मंडपम में 11 से 13 सितंबर तक होने जा रहे 18वें BRICS शिखर सम्मेलन के चलते दिल्ली और केंद्र सरकार के दफ्तरों में 11 सितंबर को छुट्टी घोषित की गई है। लेकिन क्या इस दिन बैंक खुलेंगे? जानिए क्या है आरबीआई का अपडेट

अपडेटेड Sep 08, 2026 पर 10:37 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
18वें BRICS शिखर सम्मेलन के चलते दिल्ली और केंद्र सरकार के दफ्तरों में 11 सितंबर को छुट्टी घोषित की गई है

BRICS Summit Delhi Bank Holiday Update: दिल्ली का भारत मंडपम 11 से 13 सितंबर तक 18वें ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। इतने बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजन, सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक प्रतिबंधों को देखते हुए दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार ने अपने दफ्तरों में छुट्टी का ऐलान किया है।

ऐसे में दिल्लीवासियों के मन में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या शुक्रवार, 11 सितंबर को दिल्ली में बैंक भी बंद रहेंगे? रिजर्व बैंक के आधिकारिक हॉलिडे कैलेंडर और सरकारी आदेशों के आधार पर आइए जानते हैं कि 11 सितंबर को बैंकों की क्या स्थिति रहेगी और सितंबर में बैंकों की अन्य छुट्टियां कब-कब हैं।

11 सितंबर को दिल्ली में बैंक खुले रहेंगे या बंद?


नहीं, 11 सितंबर को दिल्ली में बैंक बंद नहीं रहेंगे। RBI के आधिकारिक कैलेंडर में 11 सितंबर को दिल्ली में बैंक हॉलिडे घोषित नहीं किया गया है। दिल्ली की सभी बैंक शाखाएं अपने सामान्य कामकाजी घंटों के अनुसार काम करेंगी।

दिल्ली सरकार ने 11 सितंबर को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCT) के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी दफ्तरों, स्वायत्त निकायों और PSUs के लिए छुट्टी की घोषणा की है। इसके अलावा, नई दिल्ली में स्थित केंद्र सरकार के कार्यालय भी बंद रहेंगे।

ध्यान दें: यह छुट्टी का आदेश सरकारी दफ्तरों के लिए है, इसे बैंकों या निजी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर लागू नहीं किया गया है।

11 सितंबर को कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक?

हालांकि दिल्ली में बैंक खुले रहेंगे, लेकिन जयपुर में नगर निगम चुनावों के कारण 11 सितंबर को बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

सितंबर 2026 में बैंकों की आगामी छुट्टियां

सितंबर महीने में देश के अलग-अलग राज्यों और त्योहारों के हिसाब से बैंक हॉलिडे की पूरी सूची नीचे दी गई है:

  • 11 सितंबर: जयपुर में नगर निगम चुनाव
  • 14 सितंबर: गणेश चतुर्थी/वरसिद्धि विनायक व्रत- बेलापुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, नागपुर, पणजी और विजयवाड़ा
  • 15 सितंबर: संवत्सरी / नुआखाई / गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन)- अहमदाबाद, भुवनेश्वर और पणजी
  • 21 सितंबर: श्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव / श्री नारायण गुरु समाधि- गुवाहाटी, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम
  • 22 सितंबर: करमा पूजा- रांची
  • 23 सितंबर: महाराजा हरि सिंह जी की जयंती- जम्मू और श्रीनगर
  • 25 सितंबर: इंद्रजात्रा- गंगटोक

नोट: गणेश चतुर्थी (14 सितंबर) के अवसर पर शेयर बाजार (BSE और NSE) में भी ट्रेडिंग बंद रहेगी।

बैंक बंद रहने पर भी चालू रहेंगी ये डिजिटल सेवाएं

अगर आप किसी ऐसे शहर में हैं जहां बैंक शाखाएं बंद हैं, तब भी आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। बैंक बंद रहने के दौरान भी ये सेवाएं 24x7 काम करती रहेंगी:

  • UPI और मोबाइल बैंकिंग
  • ऑनलाइन / नेट बैंकिंग ट्रांसफर
  • ATM सेवाएं (कैश निकालने के लिए)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।