कम निवेश में पेंशन की गारंटी के लिए यह सरकारी योजना अच्छा विकल्प है। अभी अटल पेंशन योजना के तहत सरकार 60 साल के बाद 1000 से 5000 रुपये महीना पेंशन की गारंटी देती है। यानी, सालाना आपको 60,000 रुपये पेंशन मिलेगी। अगर पति-पत्नी दोनों निवेश कर रहे हैं तो दोनों को पेंशन मिलेगी। आप 10 हजार रुपये निवेश करते हैं तो सालना पति-पत्नी को 1,20,000 रुपये और मासिक 10,000 रुपये पेंशन मिलेगी। आइए जानते हैं अटल पेंशन योजना के फायदे..
