ATF Price Hike: एविएशन टरबाइन फ्यूल के कीमतों में आज से भारी बढ़ोतरी हो गई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने इसकी कीमतों में 14 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। इसके दाम दिसंबर 2022 के बाद से हाई लेवल पर पहुंच गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में एविएशन टरबाइन फ्यूल के दाम 1.12 लाख रुपये किलो लीटर हो गए हैं। पिछले 2 महीने से अब तक करीब 24 फीसदी की बढ़ोतरी हो चुकी है। ऐसे में फेस्टिव सीजन के मौके पर हवाई सफर भी महंगा हो सकता है। यह लगातार तीसरे महीने में बढ़ोतरी की गई है।
