Axis Bank ने ग्राहकों को फिर दिया झटका! Fixed Deposit पर घटाया इंटरेस्ट

है। एक्सिस बैंक के नई दरें 25 मई 205 से लागू हो गई है। एक्सिस बैंक सामान्य ग्राहकों को नए रिवीजन के बाद 3 फीसदी से लेकर 6.75 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है

अपडेटेड May 26, 2025 पर 6:04 PM
Axis Bank ने एफडी पर ब्याज घटा दिया है।

Axis Bank FD Rates: एक्सिस बैंक (Axis Bank) ने एफडी की ब्याज दरों को रिवाइज कर दिया है। एक्सिस बैंक के नई दरें 25 मई 205 से लागू हो गई है। एक्सिस बैंक सामान्य ग्राहकों को नए रिवीजन के बाद 3 फीसदी से लेकर 6.75 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं, सीनियर सिटीजन को 3.50 फीसदी से लेकर 7.35 फीसदी का ब्याज दे रहा है। बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी ऑफर कर रहा है। चेक करें एक्सिस बैंक की 3 करोड़ रुपये तक की एफडी पर क्या रही ब्याज दरें।

3 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर एक्सिस बैंक की ब्याज दरें

7 दिन से 14 दिन: आम जनता के लिए 3.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 3.50 प्रतिशत


15 दिन से 29 दिन: आम जनता के लिए 3.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 3.50 प्रतिशत

30 दिन से 45 दिन: आम जनता के लिए 3.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 4 प्रतिशत

46 दिन से 60 दिन: आम जनता के लिए 4.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 4.75 प्रतिशत

61 दिन से 3 महीने से कम: आम जनता के लिए 4.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 5 प्रतिशत

3 महीने से 3 महीना 24 दिन: आम जनता के लिए 4.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 5.25 प्रतिशत

3 महीना 25 दिन से  4 महीने से कम: आम जनता के लिए 4.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 5.25 प्रतिशत

4 महीने से 6 महीने से कम: आम जनता के लिए 4.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 5.25 प्रतिशत

6 महीने से 9 महीने से कम: आम जनता के लिए 5.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 6.25 प्रतिशत

9 महीने से 1 साल से कम: आम जनता के लिए 6.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 6.50 प्रतिशत

1 साल से 1 साल 10 दिन से कम: आम जनता के लिए 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 7.20 प्रतिशत

1 साल 11 दिन से 13 महीने से कम: आम जनता के लिए 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 7.00 प्रतिशत

13 महीने से 15 महीने से कम: आम जनता के लिए 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 7.00 प्रतिशत

15 महीने से 18 महीने से कम: आम जनता के लिए 6.85 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 7.00 प्रतिशत

18 महीने से 2 साल से कम: आम जनता के लिए 6.75 फीसदी; सीनियर सिटीजन के लिए 7.35 प्रतिशत

2 साल से 3 साल से कम: आम जनता के लिए 6.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 7.25 प्रतिशत

3 साल से 5 साल से कम: आम जनता के लिए 6.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 7.25 प्रतिशत

5 साल से 10 साल: आम जनता के लिए 6.70 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 7.45 प्रतिशत।

पंजाब नेशनल बैंक ने करोड़ों ग्राहकों को दिया झटका! FD पर इतना कम कर दिया इंटरेस्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।