बंधन बैंक ने इन FD पर बढ़ाया ब्याज, ग्राहकों को मिलेगा 7.90% का ब्याज, चेक करें लेटेस्ट रेट

Bandhan Bank FD rate: देश के प्राइवेट सेक्टर बैंकों की गिनती में आने वाले बंधन बैंक ने 2 करोड़ रुपये से लेकर 5 करोड़ रुपये तक की बल्क FD पर ब्याज दरें फिर बढ़ा दी है। बैंक ने 10 करोड़ रुपये से 25 करोड़ रुपये, 25 से 50 करोड़ रुपये और 50 करोड़ से अधिक की एफडी पर भी ब्याज दरें रिवाइज की है। ये नई दरें 30 जनवरी 2023 से लागू हो चुकी हैं

अपडेटेड Jan 31, 2023 पर 12:07 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Bandhan Bank ने FD पर बढ़ाया ब्याज।

Bandhan Bank FD rate: देश के प्राइवेट सेक्टर बैंकों की गिनती में आने वाले बंधन बैंक ने 2 करोड़ रुपये से लेकर 5 करोड़ रुपये तक की बल्क FD पर ब्याज दरें फिर बढ़ा दी है। बैंक ने 10 करोड़ रुपये से 25 करोड़ रुपये, 25 से 50 करोड़ रुपये और 50 करोड़ से अधिक की एफडी पर भी ब्याज दरें रिवाइज की है। ये नई दरें 30 जनवरी 2023 से लागू हो चुकी हैं। अब बैंक बल्क एफडी पर सबसे अधिक 7.90 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। ये ब्याज 365 दिन से 15 महीनों से कम की एफडी पर ऑफर कर रहा है। बंधन बैंक ग्राहकों को 5 फीसदी से लेकर अधिकतम 7.90 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है।बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की FD ऑफर कर रहा है।

अब ये हैं बंधन बैंक की नई दरें

7 दिन से 15 दिन: आम जनता के लिए - 5 प्रतिशत


16 दिन से 28 दिन: आम जनता के लिए - 5.80 प्रतिशत

29 दिन से 45 दिन: आम जनता के लिए - 5.80 प्रतिशत

46 दिन से 90 दिन: आम जनता के लिए - 5.80 प्रतिशत

91 दिन से 180 दिन: आम जनता के लिए - 6.25 प्रतिशत

181 दिन से 364 दिन: आम जनता के लिए - 6.75 प्रतिशत

365 दिन: आम जनता के लिए - 7.90 प्रतिशत

366 दिन : आम जनता के लिए – 7.90 प्रतिशत

367 दिन से 15 महीने से कम: आम जनता के लिए – 7.90 प्रतिशत

15 महीने से 2 साल कम: आम जनता के लिए – 6.15 प्रतिशत

2 साल से 3 साल: आम जनता के लिए – 6.15 प्रतिशत

3 साल से 5 साल: आम जनता के लिए – 6.15 प्रतिशत

5 साल से 10 साल: आम जनता के लिए – 5.00 प्रतिशत

Adani Group : अडानी की कंपनियों की वैल्यूएशन 65 अरब डॉलर हुई कम, भारी पड़ रहा Hindenburg से विवाद

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।