Bandhan Bank FD rate: देश के प्राइवेट सेक्टर बैंकों की गिनती में आने वाले बंधन बैंक ने 2 करोड़ रुपये से लेकर 5 करोड़ रुपये तक की बल्क FD पर ब्याज दरें फिर बढ़ा दी है। बैंक ने 10 करोड़ रुपये से 25 करोड़ रुपये, 25 से 50 करोड़ रुपये और 50 करोड़ से अधिक की एफडी पर भी ब्याज दरें रिवाइज की है। ये नई दरें 30 जनवरी 2023 से लागू हो चुकी हैं। अब बैंक बल्क एफडी पर सबसे अधिक 7.90 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। ये ब्याज 365 दिन से 15 महीनों से कम की एफडी पर ऑफर कर रहा है। बंधन बैंक ग्राहकों को 5 फीसदी से लेकर अधिकतम 7.90 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है।बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की FD ऑफर कर रहा है।
