Bank Holiday on Saturday 2 August 2025: आज 2 अगस्त महीने का पहला शनिवार है और इस दिन बैंक खुले रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के मुताबिक, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को ही बैंकों में छुट्टी होती है। जबकि पहले, तीसरे और अगर कोई पांचवां शनिवार हो तो उस दिन बैंक सामान्य रूप से खुले रहते हैं। चूंकि 3 अगस्त पहला शनिवार है, इसलिए इस दिन सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक काम करेंगे।
बैंक छुट्टियों को लेकर कंफ्यूजन से बचें
कई बार लोग शनिवार को लेकर कन्फ्यूज हो जाते हैं कि बैंक बंद होंगे या नहीं। लेकिन अब आप जान गए हैं कि हर महीने केवल दो शनिवार दूसरा और चौथा ही छुट्टी वाले होते हैं। इसके अलावा अगर आप अगस्त महीने में बैंक का कोई जरूरी काम निपटाना चाहते हैं, तो छुट्टियों की लिस्ट देखकर प्लान बना सकते हैं, ताकि आपको किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
अगस्त 2025 की बैंक हॉलिडे लिस्ट
8 अगस्त (शुक्रवार) – तेंडोंग ल्हो रुम फात
9 अगस्त (शनिवार) – रक्षाबंधन / झूलन पूर्णिमा
बैंक बंद: अहमदाबाद, भोपाल, देहरादून, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, शिमला, भुवनेश्वर
13 अगस्त (बुधवार) – पैट्रियट्स डे
15 अगस्त (शुक्रवार) – स्वतंत्रता दिवस / पारसी नववर्ष / जन्माष्टमी
नेशनल हॉलिडे – देशभर के सभी बैंक बंद
16 अगस्त (शनिवार) – जन्माष्टमी / कृष्ण जयंती
बैंक बंद: आइज़ॉल, चेन्नई, हैदराबाद, पटना, रायपुर, रांची, विजयवाड़ा, गंगटोक, चंडीगढ़, जम्मू, श्रीनगर
19 अगस्त (मंगलवार) – महाराजा बीर बिक्रम जयंती
25 अगस्त (सोमवार) – श्रीमंत शंकरदेव तिरोभाव
27 अगस्त (बुधवार) – गणेश चतुर्थी / संवत्सरी
बैंक बंद: मुंबई, बेलापुर, नागपुर, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, पणजी
28 अगस्त (गुरुवार) – गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन) / नुआखाई
बैंक बंद: भुवनेश्वर, पणजी
वीकली हॉलिडे (रविवार और शनिवार)
RBI की छुट्टियों की लिस्ट