Bank Holiday 2 March 2026: होलिका दहन के कारण बंद हैं बैंक? जानिये आपके राज्य में खुली है ब्रांच या नहीं

Bank Holiday 2 March 2026: मार्च की शुरुआत त्योहारों के साथ हुई है और इसी के साथ बैंक छुट्टियों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। सोमवार 2 मार्च 2026 को कई जगहों पर होलिका दहन मनाया जा रहा है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि आज बैंक खुले हैं या नहीं

अपडेटेड Mar 02, 2026 पर 1:56 PM
Story continues below Advertisement
Bank Holiday: सोमवार 2 मार्च 2026 को कई जगहों पर होलिका दहन मनाया जा रहा है।

Bank Holiday 2 March 2026: मार्च की शुरुआत त्योहारों के साथ हुई है और इसी के साथ बैंक छुट्टियों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। सोमवार 2 मार्च 2026 को कई जगहों पर होलिका दहन मनाया जा रहा है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि आज बैंक खुले हैं या नहीं? अगर आपको चेक जमा करना है, कैश निकालना है या कोई जरूरी डॉक्यूमेंट से जुड़ा काम करना है, तो घर से निकलने से पहले अपने शहर के बैंक स्टेटस जरूर चेक कर लें।

यूपी में बंद रहेंगे 2 मार्च को बैंक

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की सूची के मुताबिक 2 मार्च को उत्तर प्रदेश में बैंक बंद हैं। लखनऊ, कानपुर और अन्य शहरों में होलिका दहन के कारण शाखाओं में कामकाज नहीं होगा। यानी यूपी में रहने वाले लोगों को आज बैंक से जुड़े काम के लिए इंतजार करना पड़ेगा।


यूपी के अलावा सभी जगह खुले रहेंगे बैंक

हालांकि राहत की बात यह है कि उत्तर प्रदेश को छोड़कर देश के ज्यादातर राज्यों में 2 मार्च को बैंक खुले हैं। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, अहमदाबाद और अन्य शहरों में सामान्य रूप से बैंकिंग सर्विस मिलेंगी। आरबीआई केवल उन्हीं राज्यों में छुट्टी घोषित करता है, जहां जुड़े त्योहारों का खास महत्व होता है।

कब है होली?

इसी बीच होली की तारीख को लेकर भी कुछ भ्रम बना हुआ है। 3 और 4 मार्च को अलग-अलग राज्यों में होली का प्रोग्राम है। 3 मार्च को धुलंडी और डोल जात्रा के कारण दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, जयपुर और पटना जैसे कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 4 मार्च को मुख्य होली त्योहार के मौके पर नई दिल्ली, लखनऊ, अहमदाबाद, चंडीगढ़ और रांची समेत कई बड़े शहरों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

नहीं मिलेंगी बैंक में यह सर्विस

यानी अगले कुछ दिनों तक बैंकिंग सर्विस पर असर पड़ने वाला है। हालांकि, त्योहारों के दौरान भी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जारी रहेंगी। मोबाइल बैंकिंग, नेट बैंकिंग और यूपीआई के जरिए पैसे भेजने या लेने में कोई दिक्कत नहीं होगी। एटीएम भी सामान्य रूप से काम करते रहेंगे। लेकिन अगर आपका काम बैंक शाखा से जुड़ा है, जैसे चेक क्लीयरेंस, डिमांड ड्राफ्ट या बड़े लेनदेन, तो आपको बैंक खुलने का इंतजार करना होगा।

RBI हॉलिडे लिस्ट

मार्च 2026 2 3 4 13 17 19 20 21 26 27 31
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नई
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बेंगलुरु
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
रांची
रायपुर
लखनऊ
विजयवाड़ा
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद

मार्च में होने वाली राज्यों के मुताबिक बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट

मार्च में छुट्टी का कारण तारीख
होलिका दहन 2 मार्च
होली (दूसरा दिन)/दोल जतरा/धुलन्डी/होलिका दहन/आट्टूकाल पोंगला 3 मार्च
होली/होली दूसरा दिन – धुलेती/याओसांग दूसरा दिन 4 मार्च
चपचार कुट 13 मार्च
शब-इ-कद्र 17 मार्च
गुढी पाडवा/उगादि त्योहार/तेलुगु नव वर्ष दिवस/सजीबु नोंगमापनबा (चेईराओबा)/प्रथम नवरात्र 19 मार्च
ईद-उल-फितर (रमज़ान)/जुमत-उल-विदा 20 मार्च
रमझान ईद (ईद-उल-फितर) (शवाल-1)/खुतुब-ए-रमजान/सरहुल 21 मार्च
श्री राम नवमी 26 मार्च
श्री राम नवमी (चैते दसैन) 27 मार्च
महावीर जन्मकल्याणक/महावीर जयंती 31 मार्च

Platinum Price Today: होली से पहले प्लैटिनम में आई तेजी, जानिये 2 मार्च की कीमत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।