Bank Holiday: 2 अक्टूबर को पूरे देश में बंद रहेंगे बैंक, अक्टूबर में कुल 21 दिन की छुट्टी! देखिए पूरी लिस्ट
Bank Holiday: 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के मौके पर देश भर के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बैंक पूरी तरह बंद रहेंगे। इस दिन बैंक की कोई भी ब्रांच खुली नहीं रहेगी
Bank Holiday: आज यानी बुधवार 2 अक्टूबर को देश भर में बंद रहेंगे बैंक
Bank Holiday: अक्टूबर 2025 में त्योहारों की भरमार है। दशहरा, दीपावली से लेकर छठ पूजा तक कई बड़े त्योहार इसी महीने में है। यहीं वजह है कि वीकेंड की छुट्टियों के साथ इस महीने बैंकों की कुल 21 दिन की छुट्टियां रहेंगी। ऐसे में बैंकों से जुड़े कोई भी काम निपटाने से पहले आपको एकबार छुट्टियों की पूरी लिस्ट देख लेनी चाहिए।
2 अक्टूबर को नेशनल हॉलिडे के कारण सभी बैंक बंद
अक्टूबर महीने में बैंक छुट्टियों की शुरुआत आज से यानी 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के मौके पर हो रही है। यह एक राष्ट्रीय अवकाश है, जिसके कारण देश भर के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बैंक पूरी तरह बंद रहेंगे। इस दिन बैंक की कोई भी ब्रांच खुली नहीं रहेगी। इसके अलावा, अक्टूबर में दशहरा, दुर्गा पूजा, दिवाली, छठ पूजा और भाई दूज जैसे कई बड़े त्योहार पड़ रहे हैं, जिनके कारण अलग-अलग राज्यों में लंबी छुट्टियां रहने वाली हैं।
अक्टूबर में अलग-अलग राज्यों में होने वाली छुट्टियों की पूरी लिस्ट
1 अक्टूबर: दशहरा, अयुध पूजा और दुर्गा पूजा के कारण पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, असम, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में बैंक बंद।
2 अक्टूबर: महात्मा गांधी जयंती के मौके पर पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे। यह एक नेशनल हॉलिडे है, इसलिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की शाखाएं इस दिन काम नहीं करेंगी।
3 और 4 अक्टूबर: सिक्किम में दुर्गा पूजा पर छुट्टी।
6 अक्टूबर: त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में लक्ष्मी पूजा पर बैंक बंद।
7 अक्टूबर: कर्नाटक, ओडिशा और हिमाचल प्रदेश में महार्षि वाल्मीकि जयंती और कुमार पूर्णिमा की छुट्टी।
10 अक्टूबर: हिमाचल प्रदेश में करवाचौथ पर बैंक बंद।
18 अक्टूबर: असम में काती बिहू की छुट्टी।
20 अक्टूबर: दिवाली, नरक चतुर्दशी और काली पूजा पर लगभग 20 से ज्यादा राज्यों में बैंक बंद।
21 अक्टूबर: महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और ओडिशा में लक्ष्मी पूजन और गोवर्धन पूजा पर छुट्टी।
22 अक्टूबर: गुजरात, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में दिवाली नया साल और बलिपद्यमी पर बैंक बंद।
23 अक्टूबर: भाई दूज और चित्रगुप्त पूजा के कारण बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में छुट्टी।
27 अक्टूबर: पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में छठ पूजा (शाम का अर्घ्य) की छुट्टी।
28 अक्टूबर: बिहार और झारखंड में छठ पूजा (सुबह का अर्घ्य) पर बैंक बंद।
31 अक्टूबर: गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर छुट्टी।
ग्राहकों के लिए जरूरी जानकारी
बैंक की छुट्टियां अलग-अलग राज्यों और वहां के स्थानीय त्योहारों के अनुसार तय होती हैं। इसलिए, जरूरी नहीं कि जिस दिन आपके पड़ोसी राज्य में बैंक बंद हो, उसी दिन आपके राज्य में भी बंद रहे। हालांकि, ग्राहकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि एटीएम सेवाएं, ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल ऐप और UPI भुगतान जैसी डिजिटल सुविधाएं छुट्टियों के दौरान भी सामान्य रूप से चालू रहेंगी।