Get App

Bank Holiday: क्या कल शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? जानिये क्या कहती है RBI की हॉलिडे लिस्ट

Bank Holiday on 20 September 2025: कल सितंबर महीने का तीसरा शनिवार है। क्या तीसरे शनिवार को बैंक खुले होते हैं? अगर आप भी बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले जान लीजिये कि बैंक ब्रांच खुली हैं या नहीं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के मुताबिक, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को ही बैंकों में छुट्टी होती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 19, 2025 पर 3:31 PM
Bank Holiday: क्या कल शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? जानिये क्या कहती है RBI की हॉलिडे लिस्ट
Bank Holiday: क्या कल शनिवार को खुले रहेंगे बैंक।

Bank Holiday on 20 September 2025: कल सितंबर महीने का तीसरा शनिवार है। क्या तीसरे शनिवार को बैंक खुले होते हैं? अगर आप भी बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले जान लीजिये कि बैंक ब्रांच खुली हैं या नहीं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के मुताबिक, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को ही बैंकों में छुट्टी होती है। जबकि पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार के दिन बैंको में काम होता है। कल शनिवार को बैंक खुले रहेंगे क्योंकि ये  सितंबर महीने का तीसरा शनिवार है।

20 सितंबर को खुले रहेंगे बैंक

कई बार लोग शनिवार को लेकर कन्फ्यूज हो जाते हैं कि बैंक बंद होंगे या नहीं। लेकिन अब आप जान गए हैं कि हर महीने केवल दो शनिवार दूसरा और चौथा ही छुट्टी वाले होते हैं। कल 20 सितंबर को  तीसरा शनिवार है। कल बैंक खुले रहेंगे।

वीकली छुट्टियां

सब समाचार

+ और भी पढ़ें