Get App

Bank Holiday: आज शनिवार 20 सितंबर को बंद रहेंगे बैंक? ये है RBI की हॉलिडे लिस्ट

Bank Holidays: अगर आप 20 सितंबर 2025 यानी शनिवार को बैंक जाने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। इस दिन बैंक की सभी शाखाएं खुली रहेंगी। दरअसल, सितंबर का ये तीसरा शनिवार है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 20, 2025 पर 8:31 AM
Bank Holiday: आज शनिवार 20 सितंबर को बंद रहेंगे बैंक? ये है RBI की हॉलिडे लिस्ट
Bank Holiday: क्या आज शनिवार को बैंक बंद रहेंगे।

Bank Holidays: अगर आप 20 सितंबर 2025 यानी शनिवार को बैंक जाने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। इस दिन बैंक की सभी शाखाएं खुली रहेंगी। दरअसल, सितंबर का ये तीसरा शनिवार है और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के अनुसार केवल दूसरे और चौथे शनिवार को ही बैंकों में छुट्टी होती है।

कई बार लोगों को इस बात को लेकर कन्फ्यूजन रहता है कि शनिवार को बैंक बंद रहेंगे या खुले। खासकर तीसरे शनिवार पर अक्सर लोग असमंजस में रहते हैं। लेकिन नियम साफ हैं कि पहला, तीसरा और पांचवां शनिवार कामकाजी दिन होता है। वहीं, रविवार और घोषित सरकारी छुट्टियों पर बैंक बंद रहते हैं।

इसलिए अगर आपके पास किसी जरूरी काम के लिए बैंक जाने की योजना है, तो आप निश्चिंत होकर कल जा सकते हैं। 20 सितंबर को सामान्य दिनों की तरह बैंकिंग ब्रांच की सर्विस मिलेगी। आप अपने ट्रांजेक्शन निपटा सकते हैं।

वीकली छुट्टियां

सब समाचार

+ और भी पढ़ें