Bank Holiday: क्या मंगलवार को पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे? मंगलवार को पूरे देश धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा। ऐसे में क्या 29 अक्टूबर मंगलवार को सभी बैंक ब्रांच बंद रहेंगी? अगर आईबीआई की लिस्ट देखें तो मंगलवार की RBI ने छुट्टी नहीं दे रखी है। ये छुट्टी बैंकों की नहीं होगी। यहां जानें क्या है कारण।
क्या मंगलवार 29 अक्टूबर को बंद रहेंगे बैंक?
मंगलवार 29 अक्टूबर 2024 को पूरे देश में धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा। हालांकि, मंगलवार को बैंक बंद नहीं होंगे। बैंकों में रेगुलर कामकाज होगा। धनतेरस, जिसे धनत्रयोदशी भी कहते हैं, दिवाली से पहले मनाया जाने वाला एक खास त्योहार है। हिंदू धर्म में यह दिन धन के देवता कुबेर, आयुर्वेद के देवता भगवान धन्वंतरि और मां लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन लोग सोना-चांदी, बर्तन और झाड़ू खरीदते हैं, क्योंकि इसे शुभ और सौभाग्य लाने वाला माना जाता है।
इस साल धनतेरस का त्योहार मंगलवार, 29 अक्टूबर 2024 को है, जो दिवाली के पांच दिनों के त्योहार की शुरुआत करता है। इस दिन लोग अपने घरों में साफ-सफाई करते हैं और मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा करके समृद्धि की कामना करते हैं।
दिवाली पर बैंक कब रहेंगे बंद: जानें क्यों मिलेगी 2 दिन की छुट्टी
इस साल 2024 में दिवाली की तारीख को लेकर काफी कन्फ्यूजन है। कुछ लोग 31 अक्टूबर को दिवाली मान रहे हैं, तो कुछ 1 नवंबर को। पंचांग के अनुसार, इस साल दिवाली गुरुवार, 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी, क्योंकि अमावस्या इसी दिन दोपहर 3:12 बजे से शुरू हो रही है और अगले दिन यानी 1 नवंबर को शाम 5:53 बजे खत्म हो जाएगी। अमावस्या के खत्म होने के कारण 1 नवंबर को लक्ष्मी पूजन का समय नहीं होगा, इसलिए पूजा 31 अक्टूबर की शाम को होगी।
इसी कन्फ्यूजन के चलते इस बार RBI ने दिवाली की छुट्टी 2 दिन यानी 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को दी है। इससे लोगों और निवेशकों के बीच भ्रम की स्थिति खत्म होगी, और दोनों दिन बैंक बंद रहेंगे। दिवाली हर साल कार्तिक मास की अमावस्या पर मनाई जाती है और इस दिन सूर्यास्त के बाद दीपक जलाने और लक्ष्मी पूजा की परंपरा है।
RBI की अक्टूबर 2024 में छुट्टियों की लिस्ट
अक्टूबर में छुट्टियों का कारण