Get App

Bank Holiday: मंगलवार को बंद रहेंगे बैंक? जानें धनतेरस 29 अक्टूबर को ब्रांच में होगा काम या नहीं

Bank Holiday: क्या मंगलवार को पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे? मंगलवार को पूरे देश धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा। ऐसे में क्या 29 अक्टूबर मंगलवार को सभी बैंक ब्रांच बंद रहेंगी? अगर आईबीआई की लिस्ट देखें तो मंगलवार की RBI ने छुट्टी नहीं दे रखी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 27, 2024 पर 7:00 AM
Bank Holiday: मंगलवार को बंद रहेंगे बैंक? जानें धनतेरस 29 अक्टूबर को ब्रांच में होगा काम या नहीं
Bank Holiday: क्या मंगलवार को पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे?

Bank Holiday: क्या मंगलवार को पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे? मंगलवार को पूरे देश धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा। ऐसे में क्या 29 अक्टूबर मंगलवार को सभी बैंक ब्रांच बंद रहेंगी? अगर आईबीआई की लिस्ट देखें तो मंगलवार की RBI ने छुट्टी नहीं दे रखी है। ये छुट्टी बैंकों की नहीं होगी। यहां जानें क्या है कारण।

क्या मंगलवार 29 अक्टूबर को बंद रहेंगे बैंक?

मंगलवार 29 अक्टूबर 2024 को पूरे देश में धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा। हालांकि, मंगलवार को बैंक बंद नहीं होंगे। बैंकों में रेगुलर कामकाज होगा। धनतेरस, जिसे धनत्रयोदशी भी कहते हैं, दिवाली से पहले मनाया जाने वाला एक खास त्योहार है। हिंदू धर्म में यह दिन धन के देवता कुबेर, आयुर्वेद के देवता भगवान धन्वंतरि और मां लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन लोग सोना-चांदी, बर्तन और झाड़ू खरीदते हैं, क्योंकि इसे शुभ और सौभाग्य लाने वाला माना जाता है।

इस साल धनतेरस का त्योहार मंगलवार, 29 अक्टूबर 2024 को है, जो दिवाली के पांच दिनों के त्योहार की शुरुआत करता है। इस दिन लोग अपने घरों में साफ-सफाई करते हैं और मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा करके समृद्धि की कामना करते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें