Credit Cards

Bank Holiday 2025: आज सोमवार को बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है 14 अप्रैल की छुट्टी

Bank Holiday 2025: आज सोमवार 14 अप्रैल 2025 को बैंक बंद रहेंगे, क्योंकि आज देशभर में अंबेडकर जयंती मनाई जा रही है। इस दिन को लेकर करोड़ों बैंक ग्राहकों में यह सवाल था कि क्या बैंक खुले रहेंगे या नहीं

अपडेटेड Apr 14, 2025 पर 8:55 AM
Story continues below Advertisement
Bank Holiday: आज सोमवार को सभी बैंक बंद रहने वाले हैं।

Bank Holiday 2025: आज सोमवार 14 अप्रैल 2025 को बैंक बंद रहेंगे, क्योंकि आज देशभर में अंबेडकर जयंती मनाई जा रही है। इस दिन को लेकर करोड़ों बैंक ग्राहकों में यह सवाल था कि क्या बैंक खुले रहेंगे या नहीं। आरबीआई की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार 14 अप्रैल को सभी सरकारी और निजी बैंक बंद रहेंगे।

अंबेडकर जयंती भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के रूप में मनाई जाती है। वे भारतीय संविधान के निर्माता, एक महान समाज सुधारक और दलितों के अधिकारों के लिए आवाज उठाने वाले नेता थे। इस दिन पूरे देश में उन्हें श्रद्धांजलि दी जाती है। यह दिन सामाजिक समानता, शिक्षा और न्याय के प्रति लोगों को जागरूक करने का एक अहम अवसर भी होता है।

इसके अलावा 14 अप्रैल को देश के कई राज्यों में और भी पर्व मनाए जाते हैं, जैसे विशु, बिहू और तमिल न्यू ईयर। इन त्योहारों के कारण भी कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इन सभी पर्वों का सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व होता है।


विशु मुख्य रूप से केरल में मनाया जाता है। यह पर्व नई फसल के आगमन और समृद्धि की शुरुआत को दर्शाता है। लोग इस दिन विशेष पूजा करते हैं और त्योहार की खुशी आपस में बांटते हैं।

बिहू, असम का प्रमुख पर्व है, जिसे लोग संगीत, नृत्य और पारंपरिक व्यंजनों के साथ धूमधाम से मनाते हैं। वहीं तमिल न्यू ईयर, जिसे पुथंडु भी कहा जाता है, तमिलनाडु में नए साल के रूप में मनाया जाता है। लोग घर सजाते हैं, नए कपड़े पहनते हैं और अच्छे भविष्य की कामना करते हैं। इन त्योहारों से भारत की सांस्कृतिक विविधता और एकता का खूबसूरत संदेश मिलता है।

अप्रैल 2025 में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

14 अप्रैल (सोमवार) – अंबेडकर जयंती और कुछ राज्यों के नए साल के पर्व (विशु, बिहू, तमिल न्यू ईयर) के कारण मिजोरम, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, दिल्ली, छत्तीसगढ़, मेघालय और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।

15 अप्रैल (मंगलवार) – असम, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में बंगाली न्यू ईयर, हिमाचल डे और बोहाग बिहू की वजह से बैंक बंद रहेंगे।

18 अप्रैल (शुक्रवार) – त्रिपुरा, असम, राजस्थान, जम्मू, हिमाचल प्रदेश और श्रीनगर में गुड फ्राइडे के कारण बैंक बंद रहेंगे।

21 अप्रैल (सोमवार) – त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे। इस दिन गरिया पूजा, जो एक आदिवासी त्योहार है, मनाई जाएगी।

29 अप्रैल (मंगलवार) – हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे, क्योंकि इस दिन भगवान परशुराम जयंती मनाई जाएगी।

30 अप्रैल (बुधवार) – कर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे, क्योंकि इस दिन बसवा जयंती और अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाएगा।

RBI की हॉलिडे लिस्ट

अप्रैल 2025 1 5 10 14 15 16 18 21 29 30
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूर
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
राँची
रायपुर
लखनऊ
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद - आन्ध्र प्रदेश
हैदराबाद - तेलंगाना

छुट्टी का कारण दिन
बैंकों द्वारा अपनी वार्षिक लेखाबंदी सुनिश्चित करना/सरहुल 1
बाबु जगजीवन राम जन्मदिवस 5
महावीर जन्म कल्याणक/महावीर जयंती 10
डॉ. बी. आर. अम्बेडकर जयंती/विशु/बीजू/बुइसु महोत्सव/महाविशुव संक्रांति/तमिल नववर्ष दिवस/बोहाग बीहु/चेईराओबा 14
बंगाली नव वर्ष दिवस/हिमाचल दिवस/बोहाग बिहु 15
बोहाग बीहु 16
गुड फ्राइडे 18
गरिया पूजा 21
भगवान श्री परशुराम जयंती 29
बसव जयंती/अक्षय तृतीया 30

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।