Bank Holiday: कल सोमवार को इन जगहों पर बंद रहेंगे बैंक, जानिए RBI ने क्यों दी है छुट्टी

Bank Holiday: कल यानी सोमवार, 21 सितंबर को कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। अगर आप बैंक जाकर अपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं तो इससे पहले ये जान लीजिए कि आपके राज्य में बैंक खुले हैं या नहीं। आइए जानते हैं किन-किन राज्यों में कल बंद रहेंग बैंक

अपडेटेड Sep 20, 2026 पर 8:15 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Bank Holidays: सोमवार 21 सितंबर को देश के दो राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं

Bank Holiday: अगर आप कल यानी सोमवार, 21 सितंबर को बैंक जाकर कोई जरूरी काम करना है, तो इससे पहले ये खबर जरूर पढ़ लें। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, सोमवार को कई राज्यों के बैंक बंद रहने वाले हैं। अगर आप बैंक जाकर अपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं तो इससे पहले ये जान लीजिए कि आपके राज्य में बैंक खुले हैं या नहीं। आइए जानते हैं कल किन राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं।

कहां-कहां बंद होंगे बैंक

सोमवार 21 सितंबर को देश के दो राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। देश के ये दो राज्य असम और केरल है। 21 सितंबर को असम में श्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव और केरल में श्री नारायण गुरु समाधि दिवस के कारण बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। RBI के मुताबिक असम के गुवाहाटी और केरल के कोच्ची और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे। इन दोनों राज्यों में सरकारी और निजी क्षेत्र के सभी प्रमुख बैंक, जैसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई जैसे कई बैंक बंद रहेंगे।


इन वजहों से होगी छुट्टी

असम में 21 सितंबर को संत और समाज सुधारक श्रीमंत शंकरदेव की जयंती मनाई जाती है। उन्होंने असम में एकशरण नामधर्म की भक्ति परंपरा को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाई थी। इस मौके पर राज्य में कई धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। वहीं, केरल में 21 सितंबर को समाज सुधारक और आध्यात्मिक गुरु श्री नारायण गुरु की समाधि दिवस मनाया जाता है। उन्होंने सामाजिक भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई और लोगों को समानता का संदेश दिया। केरल के वर्कला में स्थित शिवगिरी मठ में उनकी समाधि है और इसी की याद में यह दिन मनाया जाता है।

बाकि जगहों पर खुलें रहेंगे बैंक

केरल और असम के इन जगहों को छोड़कर देश के बाकी राज्यों में बैंक नॉर्मल रूप से खुले रहेंगे। सोमवार, 21 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश और तेलंगाना समेत ज्यादातर राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। इन राज्यों में बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी।

सितंबर में इन दिनों बंद रहेंगे बैंक

सितंबर में आने वाले कई दिनों तक बैंक बंद रहने वाले हैं। 21 सितंबर को श्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव और श्री नारायण गुरु समाधि दिवस के कारण केरल और असम में बैंक बंद रहेंगे। 22 सितंबर को करमा पूजा के चलते रांची में बैंक बंद रहेंगे। 23 सितंबर को महाराजा हरि सिंह की जयंती के कारण जम्मू और श्रीनगर में बैंक की छुट्टी रहेगी। 25 सितंबर को इंद्रजात्रा के कारण गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 26 सितंबर को चौथे शनिवार और 27 सितंबर को रविवार होने के कारण देशभर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।