Bank Holiday: कल शुक्रवार 26 दिसंबर को बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है शुक्रवार की छुट्टी

Bank Holiday: आज 25 दिसंबर के बाद कल शुक्रवार 26 दिसंबर को भी बैंक बंद रहने वाले हैं। क्रिसमस के त्योहार के कारण आइजोल, कोहिमा और शिलॉन्ग में बैंक बंद रहेंगे

अपडेटेड Dec 25, 2025 पर 4:59 PM
Bank Holiday: आज 25 दिसंबर के बाद कल शुक्रवार 26 दिसंबर को भी बैंक बंद रहने वाले हैं।

Bank Holiday: आज 25 दिसंबर के बाद कल शुक्रवार 26 दिसंबर को भी बैंक बंद रहने वाले हैं। क्रिसमस के त्योहार के कारण आइजोल, कोहिमा और शिलॉन्ग में बैंक बंद रहेंगे। इन तीनों शहरों में क्रिसमस बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है, जिस वजह से लोकल छुट्टियों का ऐलान किया गया है। इस दिन सरकारी और प्राइवेट दोनों बैंकों की ब्रांच बंद रहेंगी। देश के बाकी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे।

बैंक बंद रहने के बावजूद UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और ATM सर्विस सामान्य रूप से चालू रहेंगी। ग्राहक ऑनलाइन ट्रांजैक्शन, बिल पेमेंट और ATM से कैश निकालने जैसे काम कर सकेंगे। फिर भी, ब्रांच से जुड़े जरूरी कामों के लिए बैंक खुलने का इंतजार करना होगा।

दिसंबर 2025 में आने वाली बैंक छुट्टियां


25 दिसंबर (क्रिसमस)

पूरे देश में सभी बैंक बंद रहेंगे।

26 दिसंबर (क्रिसमस सेलिब्रेशन)

आइजोल, कोहिमा और शिलॉन्ग में बैंकिंग सेवाएं नहीं मिलेंगी।

27 दिसंबर

सिर्फ कोहिमा में बैंक बंद रहेंगे।

30 दिसंबर (यू कियांग नांगबह की पुण्यतिथि)

शिलॉन्ग में बैंक बंद रहेंगे।

31 दिसंबर (न्यू ईयर ईव / इमोइनु इराटपा)

आइजोल और इंफाल में बैंक बंद रहेंगे।

 

बैंक हॉलिडे की लिस्ट

दिसंबर 2025 1 3 12 18 19 20 22 24 25 26 27 30 31
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूर
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
राँची
रायपुर
लखनऊ
विजयवाड़ा
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद

RBI ने क्यों दी है छुट्टी

छुट्टियों का कारण दिन
राज्य स्थापना दिवस/इंडिजेनस फैथ डे 1
सेंट फ्रांसिस जेवियर का पर्व 3
पा तोगन नेंगमिंजा संगमा की पुण्यतिथि 12
वू सोसो थम की पुण्यतिथि 18
गोवा मुक्ति दिवस 19
लोसोंग/नामसूंग 20
लोसोंग/नामसूंग 22
क्रिसमस की पूर्व संध्या 24
क्रिसमस 25
क्रिसमस का उत्सव 26
क्रिसमस 27
वू कियांग नंगबह की पुण्यतिथि 30
नए साल की पूर्व संध्या/इमोइनू इरात्पा 31

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।