Bank Holiday: आज 25 दिसंबर के बाद कल शुक्रवार 26 दिसंबर को भी बैंक बंद रहने वाले हैं। क्रिसमस के त्योहार के कारण आइजोल, कोहिमा और शिलॉन्ग में बैंक बंद रहेंगे। इन तीनों शहरों में क्रिसमस बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है, जिस वजह से लोकल छुट्टियों का ऐलान किया गया है। इस दिन सरकारी और प्राइवेट दोनों बैंकों की ब्रांच बंद रहेंगी। देश के बाकी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे।
