Bank Holiday: आज गुरुवार 28 अगस्त को देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। RBI की हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक यह छुट्टियां अलग-अलग त्योहारों के कारण हैं। गोवा में गणेश चतुर्थी का दूसरा दिन है, जहां गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना बड़े धूमधाम से जारी है। वहीं ओडिशा में नुआखाई का पर्व मनाया जा रहा है, जो किसानों के लिए नई फसल का त्योहार माना जाता है। इस दिन किसान अपनी पहली उपज भगवान को अर्पित करते हैं और परिवार के साथ उत्सव मनाते हैं। ऐसे में दोनों राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। अगर आपका कोई काम पेंडिंग है तो पहले इसकी जानकारी ले लें।
आज 28 अगस्त को रहेगी बैंक की छुट्टी
अगर आप आज यानी गुरुवार 28 अगस्त को बैंक जाने का सोच रहे हैं तो रुक जाइए। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक आज कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
गोवा में गणेश चतुर्थी का दूसरा दिन मनाया जा रहा है। यहां घर-घर और पंडालों में गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना जारी रहेगी, जिसके चलते सभी बैंक बंद रहेंगे।
वहीं ओडिशा में नुआखाई का त्योहार मनाया जा रहा है। यह फसल त्योहार किसानों के लिए बेहद खास होता है, जब वे नई उपज भगवान को अर्पित करते हैं और परिवार संग मिलकर जश्न मनाते हैं। इस मौके पर ओडिशा में भी बैंक बंद रहेंगे।
अगस्त 2025 में वीकली छुट्टियां
RBI की छुट्टियों की लिस्ट