Get App

Bank Holiday: आज गुरुवार को इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है 28 अगस्त की छुट्टी

Bank Holiday: आज गुरुवार 28 अगस्त को देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। RBI की हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक यह छुट्टियां अलग-अलग त्योहारों के कारण हैं। गोवा में गणेश चतुर्थी का दूसरा दिन है, जहां गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना बड़े धूमधाम से जारी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 28, 2025 पर 6:55 AM
Bank Holiday: आज गुरुवार को इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है 28 अगस्त की छुट्टी
Bank Holidays: आज गुरुवार को इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक।

Bank Holiday: आज गुरुवार 28 अगस्त को देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। RBI की हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक यह छुट्टियां अलग-अलग त्योहारों के कारण हैं। गोवा में गणेश चतुर्थी का दूसरा दिन है, जहां गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना बड़े धूमधाम से जारी है। वहीं ओडिशा में नुआखाई का पर्व मनाया जा रहा है, जो किसानों के लिए नई फसल का त्योहार माना जाता है। इस दिन किसान अपनी पहली उपज भगवान को अर्पित करते हैं और परिवार के साथ उत्सव मनाते हैं। ऐसे में दोनों राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। अगर आपका कोई काम पेंडिंग है तो पहले इसकी जानकारी ले लें।

आज 28 अगस्त को रहेगी बैंक की छुट्टी

अगर आप आज यानी गुरुवार 28 अगस्त को बैंक जाने का सोच रहे हैं तो रुक जाइए। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक आज कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

गोवा में गणेश चतुर्थी का दूसरा दिन मनाया जा रहा है। यहां घर-घर और पंडालों में गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना जारी रहेगी, जिसके चलते सभी बैंक बंद रहेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें